— जीएल शर्मा ने मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ का जताया आभार

गुरुग्राम। हरियाणा भाजपा में प्रदेश के कद्दावर ब्राह्मण नेता जीएल शर्मा को उपाध्यक्ष के बाद कई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने विभिन्न प्रकोष्ठों का विस्तार करते हुए हाल ही में पार्टी के उपाध्यक्ष बनाए गए जीएल शर्मा को कई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी है।  

भाजपा संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने जीएल शर्मा पर अपना भरोसा जताते हुए कार्यालय निर्माण विभाग, कार्यालय आधुनिकीकरण एवं रखरखाव व संत एवं डेरा समन्वयक विभाग का प्रदेश प्रभार सौंपा है।

अपनी नियुक्ति पर जीएल शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू सहित प्रदेश के तमाम नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वो उस पर खरा उतरने का पुर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिलेवार भाजपा के कार्यालयों का निर्माण कार्य जोरों पर है। ये कार्यालय न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए संस्कारशाला साबित होंगे बल्कि आम जन की बात सरकार तक पहुंचाने का माध्यम भी बनेंगे।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल एवं प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ जी के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में भाजपा भवन निर्माण विभाग प्रमुख रहते प्रदेश के हर जिला में बेहतर से बेहतर लोकेशन पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पार्टी कार्यालय  स्थापित करने का प्रयास किया है। आगे भी पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए लिए यह प्रयास जारी रहेगा। इसके अलावा पार्टी के विचारों  नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का भरसक प्रयास होगा।

बता दें कि जीएल शर्मा को पार्टी ने हरियाणा डेयरी डेवलेपमेंट कॉपरेटिव फेडरेशन का चेयरमैन बनाया। अपने कार्यकाल में जीएल शर्मा ने डेयरी विभाग को घाटे से उभार कर लाभ में खड़ा किया। इस जिम्मेदारी के साथ ही उन्हें भाजपा भवन निर्माण विभाग का प्रमुख बनाया गया। चुनाव के समय पार्टी ने उन्हें धार्मिक, सामाजिक प्रकल्प की जिम्मेदारी भी सौंपी। इसके अलावा जीएल शर्मा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहे हैं। उनकी ओर से कई बार विशाल स्तर पर सामाजिक समरसता सम्मेलन आयोजित किए हैं। जीएल शर्मा की इसी मेहनत और लग्न को देखकर पार्टी ने उन्हें कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी है।

error: Content is protected !!