-भाजपा युवा नेता नवीन गोयल को बनाया गया पर्यावरण संरक्षण विभाग प्रमुख
-पार्टी की नीतियों पर लगातार जनजागरण में जुटे हैं नवीन गोयल

गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता नवीन गोयल को पर्यावरण संरक्षण विभाग प्रमुख का दायित्व सौंपा है। इस जिम्मेदारी पर नवीन गोयल ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें यह जो जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरते हुए जमीनी स्तर पर काम करके पर्यावरण संरक्षण के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है।

पर्यावरण, स्वच्छता, सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर नवीन गोयल पहले से ही लगातार काम कर रहे हैं। अब उन्हें पर्यावरण संरक्षण विभाग प्रमुख का दायित्व देकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने उनके काम को एक तरह से सत्यापित किया है। नवीन गोयल ने कहा कि गुरुग्राम समेत पूरे प्रदेश को हरा-भरा बनाकर पर्यावरण में सुधार के लिए अब और अधिक काम किया जाएगा। कोरोना महामारी में जिस तरह से हमने ऑक्सीजन की कमी झेली है, वह बहुत बड़ी चुनौती थी। इस तरह की स्थिति दुबारा ना बने, इसलिए अब पर्यावरण को सुधारकर स्वच्छ हवा, नेचुरल ऑक्सीजन के लिए पेड़ लगाने का भी काम किया जाएगा। यह बहुत जरूरी है। नवीन गोयल ने कहा कि इस दायित्व से उनके काम का विस्तार भी हुआ है। उन्हें खुशी है कि जिस क्षेत्र में वे पहले से लगे रहे हैं, उसी क्षेत्र में अब पार्टी स्तर पर काम करने का मौका मिला है। उन्होंने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि प्रदेश में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रहें। हम सबको मिलकर अपने प्रदेश को हरा-भरा बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने विभागों के प्रमुख, सह-प्रमुख नियुक्त किए हैं। इसमें पार्टी के बड़े नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया गया है। यह उनकी सकारात्मक सोच को दर्शाता है।

error: Content is protected !!