दीन दुखियों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना : नरेश चौधरी

भारत सारथी/ कौशिक                       

 नारनौल, 7 जून । दीन- दुखियों ,जरूरतमंदों व दिव्यांग जनों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना है । उक्त विचार एचजी  इंफ्रा इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन  कंपनी के डी.जी.एम. नरेश चौधरी ने जिला के कस्बा मंडीअटेली स्थित जीण माता दिव्यांग कल्याण पुनर्वास केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए व्यक्त किए। उन्होंने केंद्र को इनवर्टर व बैटरी भेंट की।

 उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार जन सेवा में योगदान करना चाहिए। परमात्मा निर्धन ,गरीब, दिव्यांग जनों के हृदय में निवास करता है, जहां दया करुणा विद्यमान है समझो वहां परमात्मा विराजमान है। हमें अपने मन कर्म वचन से परमात्मा को साक्षी मानकर जन सेवा करना चाहिए। प्रभु स्मरण में  लीन व्यक्ति कभी गलत करने की सोच भी नहीं सकता। परमात्मा कण- कण में विराजमान है ,यह बात हमेशा मन में रखना चाहिए। उन्होंने जीण माता दिव्यांग कल्याण पुनर्वास केंद्र के कुशल संचालकों की भूरी -भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस संस्था के संचालकों में जो जन सेवा का भाव देखने को मिला है। उसकी मिशाल कम ही देखने को मिलती है।

 एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी के जनरल मैनेजर हरीश कालरा ने कहा कि इस संस्थान में दिव्यांग बच्चों के भविष्य को बनाने के लिए जो शिक्षा दी जा रही है, वह एक बहुत ही सराहनीय कार्य है। संस्थान का कार्य देखकर मन को अत्यंत प्रसन्नता हुई तथा यहां के बच्चों को देखकर यह कतई आभास नहीं होता कि यहां दिव्यांग बच्चे अपना भविष्य बना रहे हैं।  कंपनी के जनरल मैनेजर राकेश चौहान ने कहा कि हमें अपने व्यस्त जीवन में समय निकालकर जीण माता दिव्यांग कल्याण पुनर्वास केंद्र जैसे संस्थानों में हो रहे जन सेवी कार्यों को देखना चाहिए, और अपने बच्चों को भी ऐसे संस्थानों से अवगत कराना चाहिए। ताकि हमारी भावी पीढी में दिव्यांग जनों के लिए सेवा भाव जागृत हो सके।

 प्रसिद्ध समाजसेवी पवन बाछोदिया ने अपने अध्यक्षीय भाषण में एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी के तीनो उच्च अधिकारियों के संस्थान में पहुंचने पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया। उनके द्वारा दी गई भेंट के लिए उन्हे धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कंपनी के इन अधिकारियों द्वारा संस्था में पहुंचकर दिव्यांग बच्चों को हौसला अफजाई की है, उसके लिए ये साधुवाद के पात्र हैं।  इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप हरित, पार्षद अशोक जांगड़ा , संस्था के डायरेक्टर दीपक शर्मा, वाइस चेयरमैन स्नेह लता ,आजाद पंडित व अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

You May Have Missed

error: Content is protected !!