मोदी जी की सत्ता के 7 साल पूरे होने पर अप्रत्यक्ष जश्न, मास्क व सैनिटाइजर बांटकर संघी मीडिया में चेहरा चमका रहे : विद्रोही

मेरी खुद की जानकारी अनुसार हरियाणा में तो भाजपा द्वारा बांटे जा रहे मास्क, सैनिटाइजर सरकार व प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाए गए है। भाजपाइयों ने कहीं भी किसी दुकान से मास्क, सैनिटाइजर नहीं खरीदे। यदि भाजपा ने अपने पैसे से उक्त सामग्री खरीदी है तो हरियाणा भाजपा खरीद रसीद दिखाने व खरीद संस्थान का नाम बताने की हिम्मत करें : विद्रोही

रेवाड़ी – 31 मई 2021- स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने आरोप लगाया जब कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर चरम पर थी तब कांग्रेस, विपक्ष के कार्यकर्ता पीडि़तों के सेवा में मैदान में जुटे रहे जबकि भाजपाई-संघी अपने घरों में मुंह छिपाकर चुप रहे और अब कोरोना संक्रमण लहर कमजोर पड़ी तो मोदी जी की सत्ता के 7 साल पूरे होने पर अप्रत्यक्ष जश्न मनाने मास्क व सैनिटाइजर बाटकर संघी मीडिया में चेहरा चमका रहे हैं।

विद्रोही ने कहा ऊपर से बेशर्मी यह भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा महाझूठ बोल रहे हैं कि महामारी में भाजपा सेवा कार्य में व्यस्त है जबकि विपक्ष क्वांरटाईन में रहा जबकि जमीनी वास्तविकता इसके उल्ट रही कांग्रेस कार्यकर्ता मैदान में सेवा में जुटे हुए हैं जबकि भाजपाई-संघी घरों में दुबककर छिपे रहे। घरों में छिपकर भी सेवा का राग भाजपाई-संघी जैसे महाझूठे, महा बेशर्म, अनैतिक लोग ही कर सकते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की बात तो छोडि़ए कोरोना आपदा में भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक भी ढूंढे नहीं मिले। सत्ता दुरुपयोग से मीडिया में चेहरा चमकाकर बयानबाजी करना ही सेवा है तो निश्चित रूप से इस मामले में भाजपा कांग्रेस से कोसों आगे हैं।

विद्रोही ने सवाल किया मोदी सत्ता के 7 साल पूरे होने पर भाजपाइयों ने अप्रत्यक्ष जश्न मनाते हुए मास्क व सैनिटाइजर बांटकर मीडिया में जो चेहरा चमका रहे है वह मास्क, सैनिटाइजर भाजपा ने बाजार से खरीदे या विगत एक वर्ष में कोरोना आपदा में विभिन्न देशी-विदेशी औद्योगिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों, आमजनो द्वारा भाजपा सरकार को दी गई राहत सामग्री से सत्ता दुरुपयोग से संघीयों ने हड़पी। मेरी खुद की जानकारी अनुसार हरियाणा में तो भाजपा द्वारा बांटे जा रहे मास्क, सैनिटाइजर सरकार व प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाए गए है। भाजपाइयों ने कहीं भी किसी दुकान से मास्क, सैनिटाइजर नहीं खरीदे। यदि भाजपा ने अपने पैसे से उक्त सामग्री खरीदी है तो हरियाणा भाजपा खरीद रसीद दिखाने व खरीद संस्थान का नाम बताने की हिम्मत करें।

विद्रोही ने आरोप लगाया कि विगत एक वर्ष में आमजनों, सामाजिक संगठनों, देशी-विदेशी औद्योगिक संस्थानों ने मुख्यमंत्री राहत कोष व जिला प्रशासन को भारी मात्रा में पैसा, राहत सामग्री दी थी सरकार व प्रशासन ने कहीं भी उस राहत सामग्री को वितरित नहीं किया। वही दान में मिले एक भी पैसे को कोरोना राहत कार्य पर खर्च करने की बजाय संघी व अधिकारी मिलकर हड़प गए। आम लोगों व औद्योगिक संस्थानों से मिली कोरोना राहत सामग्री को भाजपा अपनी बताकर लोगों मे बांटकर मीडिया में चेहरे चमकाने की बेशर्मी कर रही है। विद्रोही ने कहा कोरोना आपदा मे ऐसी बेशर्मी, अनैतिकता भाजपाई-संघी ही कर सकते हैं जो आपदा को भी लूट का अवसर मानते है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!