राष्ट्र की सेवा को समर्पित है भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता : जीएल शर्मा

– केंद्र में मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने को सेवा दिवस के रूप में मनाया — लोगों में मास्क और सेनिटाइजर का किया वितरण 

 गुरुग्राम। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने गुरुग्राम के विभिन्न इलाकों में मास्क और सेनीटाइजर का वितरण किया। केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने को भाजपाइयों ने सेवा दिवस के रूप में मनाया।

हालांकि सेवा का सिलसिला पिछले सात दिनों से जारी है। इस दौरान भाजपा की ओर से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं के साथ मास्क और सैनिटाइजर वितरित करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने कहा कि माननीय प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के मार्गदर्शन हरियाणा प्रदेश भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जन सेवा के कार्य में पूरे उत्साह और जोश के साथ जुटा है। भाजपा का मूल मंत्र ही संगठन ही सेवा है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा को पूर्ण समर्पित है।

माननीय प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ जी के नेतृत्व में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने को सेवा दिवस के रुप में  में मनाया जा रहा है। कोरोना जैसी भयंकर महामारी के समय में भाजपा के कार्यकर्ता जनसेवा के कार्यों में जुटे हैं। इस कड़ी में पीड़ितों, जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में मदद हो, मास्क सेनीटाइजर बांटने की बात हो या फिर गरीब, मजदूर वअसहाय लोगों को भोजन उपलब्ध कराने की बात हो। प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में भाजपा ने हर प्रकार से सेवा के लिए अपने हाथ बढ़ाएं हैं। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी की सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर सभी को ढेर सारी बधाई देते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व मे हम आज के दिन को सेवा दिवस के रूप मे मना रहें हैं। शीतला मण्डल के संजय ग्राम व राजीव नगर में मास्क व सैनिटाइजर बांटे गए।

इस दौरान शीतला मंडल के मीडिया प्रभारी महिपाल सहारन, पूर्व मंडल अध्यक्ष  सीता राम सिंघल, महेश वशिष्ठ, पूर्व मंडल महामंत्री बीपी गौड़ एडवोकेट, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष पीडी भारद्वाज, पूर्व मंडल सचिव त्रिवेणी राघव, आरडबल्युए अध्यक्ष धर्म सिंह, निना सिंह, शक्ति केन्द्र प्रमुख राज बहादुर राघव, हेमराज शर्मा, सुमित शर्मा तथा सागर ठाकरान का सहयोग रहा। तदोपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवीन मंडल के सेक्टर 15 भाग 2 व साथ लगते चंदन नगर में भी मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। इस मौके पर नवीन मंडल से गुरुग्राम विधानसभा प्रभारी अरुण बंसल, सागर ठाकरान, हरीश ठाकुर, सुमित शर्मा तथा महेश वशिष्ठ का सहयोग रहा।

You May Have Missed

error: Content is protected !!