विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर किया लोगों को कोविड के प्रति जागरुक
सेवा ही संगठन के मंत्र पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा का हर कार्यकर्ता : सुधीर सिंगला

गुरुग्राम : केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने भाजपा के सेवा ही संगठन अभियान के तहत मारुति विहार,
सरस्वती विहार, पटेल नगर आदि क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों कोरोना के प्रति जागरुक करते हुए मास्क, सैनिटाईजर आदि वितरित किए। इस कार्यक्रम में उनके साथ नगर निगम पार्षद सुभाष सिंगला, नगर निगम की डिप्टी मेयर के पति अनिल यादव भी साथ रहे।

विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि संगठन से सेवा का मंत्र जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमे बताया है, हम सभी उस पर चलने के लिए कल्पबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन 7 वर्षों में जो कार्य किए हैं, वो किसी अन्य सरकार ने नहीं किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 और अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण कराया, जिसका देशवासी वर्षों से इंतजार कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में देश की ख्याति को बढ़ाया है। कोरोना संकट के दौरान भारत ने अन्य देशों की सहायता कर यह साबित कर दिया था कि भारत मानवता के लिए सबसे साथ है। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के तहत कार्य कर रही है।

विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि कोरोना संकट काल में भी केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार कोविड को खत्म करने में जुटी हुई है। भाजपा का हर कार्यकर्ता आमजन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। भाजपा ने सेवा ही संगठन अभियान के तहत आमजन को जागरुक करने के साथ-साथ मास्क, सैनिटाईजर आदि वितरित किए हैं। जरुरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, सामाजिक दूरी बनाए रखें, बाहर निकलते समय फेस मास्क का प्रयोग करें, हाथों को सैनिटाईज करते रहें।

इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश अरोड़ा, सरस्वती मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुलाटी, सरस्वती मंडल महिला मोर्चा अध्यक्षा मोनिका स्वामी, मंडल महामंत्री अशोक डबास, मनोज यादव, जेके शर्मा, निलिमा मिश्रा, शीतला मंडल अध्यक्ष प्रियवत कटारिया, सचिव अजय जैन, युवा अध्यक्ष मनोज कुमार, अमित शर्मा,युधिस्टर कौशिक ,विकास सिंगला ,अजय शर्मा ,अंजू महाजन, अमरीक राठी आदि मौजूद रहे।