भारत सारथीी/ कौशिक

नारनौल,21मई। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी दूरदर्शी सोच के धनी थे। वे भारत में कंप्यूटर क्रांति के जनक थे। उन्होंने देश को एक नई दिशा दी। उक्त विचार कांग्रेस विधायक राव दानसिंह ने स्थानीय ऑटो मार्केट में स्वर्गीय राजीव गांधी की चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद कहे।

राव दानसिंह ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी सोच के धनी थे। उन्होंने पंचायती राज को मजबूती प्रदान की वही कंप्यूटर क्रांति लाकर भारत को एक नई दिशा दी। वे स्मार्ट वर्क में विश्वास करते थे। हमें सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश की मजबूती व प्रगति के लिए कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक राव दान सिंह ने जरूरतमंद लोगों को मास्क वितरित किए व खाना भी वितरित किया। इसके साथ ही राव दान सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जरूरतमंद लोगों व झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब लोगों के लिए खाना तथा बिस्किट वितरित करने की जिम्मेवारी लगाई । 

इस मौके पर नगर पालिका के पूर्व प्रधान विजेंद्र यादव, नगर पार्षद डॉक्टर तरुण यादव, पार्षद प्रतिनिधि विजय महायच, महिला कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष बाला देवी, कानूनी प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता, महेंद्र पंसारी, परमानंद सेठ, भूपेंद्र सेठ, ट्रांसपोर्ट महेंद्र सिंह देव नगर, नवीन राव, प्रधान कृष्ण माजरा, सकीना बानो, रविंद्र मालडा, अरुण राव, जितेंद्र चोटीवाला, मनीष धनखड़, सैनी सभा के पूर्व प्रधान गोविंद राम सैनी, सेठ अशोक बुचावास, दीपक राव, रमेश मिस्त्री व राजवीर सिंह सहित अनेको गणमान्य लोग उपस्थित थे।

error: Content is protected !!