भारत सारथी / कौशिक

नारनौल। कस्बा मंडीअटेली निवासी एक दंपति, जिसने नारनौल के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया था। दंपति का बीते दिन एक साथ अटेली शमशान घाट में दाह संस्कार किया गया था। उनकी आज कोरोना रिपोर्ट आई है। दोनों बुजुर्गों की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आई है। बुजुर्ग के स्वजनों का सैंपल लिया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार नारनौल के एक पीड़ित बुजुर्ग दंपति को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दंपति के पति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पत्नी ने भी कुछ देर बाद ही प्राण त्याग दिया था। बुजुर्ग दंपति की एक साथ चिता जली तो कस्बे में चर्चा  रही कि दोनो पति-पत्नी में एक साथ ही संसार से अलविदा हो गये। मंडीअटेली क्षेत्र में कोरोना से अब तक तीन मौत हो गई। इससे पहले गांव तिगरा के एक युवक की कोरोना से मौत हो गई थी। सामान्य अस्पताल के एसएमओ डा. आदित्य यादव ने बताया कि आज कोरोना की रिपोर्ट में कल मरे बुजुर्ग दंपति की रिपोर्ट पोजिटिव आई है। दंपति के परिवार व उसके आस-पास के घरों में कल सैंपल लिए जाएंगे।

अटेली अस्पताल में 243 लोगों को वैक्सीन की डोज दी 

कोरोना वैक्सीन को लेकर अब मारा-मारी शुरू हो गई है। वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या वैक्सीन की तुलना में काफी अधिक पहुंच रही है। आज अटेली सामान्य अस्पताल में 243 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। वैक्सीन लगवाने के लिए लोग पहले मै-पहले मै के चक्कर में लगे रहते है। आज अटेली को 700 वैक्सीन मिले। जितने लोग वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल में पहुंचे सभी को वैक्सीन लगा दी गई। आज स्थिति यह है कि कोरोना महामारी के बढऩे से आम लोग अब वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल के चक्कर लगा रहे है। कुछ दिन पहले जहा वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूग लोगों की टीम बनाई जा रही थी। वे वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे थे। अब बढ़ते प्रकोप के चलते हर व्यक्ति वैक्सीन लगवाने के लिए आतुर है। सामान्य अस्पताल में वैक्सीन लगवाने का काम लगातार जारी है। 

सामान्य अस्पताल के एसएमओ डा. आदित्य यादव ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के प्रति लोगों का रूझान बढ़ रहा है। अस्पताल में समय पर जो व्यक्ति वैक्सीन लगवाने पहुंचे। सभी को वैक्सीन लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव गनियार में सैंपल लेने में जुटी रही। हालांकि गांव मेें 30 लोग संक्रमित दिखा रखे थे। इतने नहीं है। कुछ लोगों का गलत पता दिया हुआ था। 17 लोग ही आज गणियार के संक्रमित मिले है।

error: Content is protected !!