किसान आंदोलन का 144वां दिन | संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 112वां दिन |

गुरुग्राम। दिनांक18.04.2021 – संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 144वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

धरने को संबोधित करते हुए निगम पार्षद आर एस राठी ने कहा कि सरकार मंडियों में किसानों के लिए सभी सुविधाएँ होने का झूठा ढिंढोरा पीट रही है।उन्होंने कहा कि एक बारिश में ही सरकार की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की अनाज मंडियों में हज़ारों क्विंटल गेहूं बारिश में भीग गया और ख़राब हो गया।

उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में जहाँ जहाँ बारिश हुई है वहाँ पर फ़सल भीग कर ख़राब हो गयी है। उन्होंने कहा कि मंडियों में बारदाने की कमी है। उन्होंने कहा कि जो फ़सल मंडियों में रखी हुई है उसका उठान नहीं हो पा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार मंडियों में सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराए तथा पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराए ताक़ि किसानों की फ़सल ख़राब होने से बच सके।

आज धरने पर बैठने वालों में उषा सरोहा,अनिल पंवार,बलवान सिंह दहिया,एस एल प्रजापति,मुकेश डागर,मनोज झाड़सा,योगेश्वर दहिया,सतीश कुमार कादीपुर,पंजाब सिंह,फूल कुमार,मनीष मक्कड़,आकाशदीप,धर्मवीर झाड़सा,भारती देवी,राजेश गोस्वामी,योगेन्द्र सिंह समसपुर,राजबीर कटारिया तथा अन्य व्यक्ति शामिल हुए।