बैसाखी के पावन पर्व पर पगड़ी बांधकर कर धरने पर बैठें किसान।
किसान आंदोलन का 139वां दिन | संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 107वां दिन |

गुरुग्राम। दिनांक13.04.2021 – किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 139वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि आज बैसाखी के पावन पर्व पर किसान अपने सर पर पगड़ियां बाँध कर धरने पर बैठे।उन्होने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि बैसाखी किसानों के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है।ये फसल के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है इस लिए ये त्योहार रबी फसलों ख़ास कर गेहूं की फ़सल की कटाई का भी प्रतीक है.उन्होंने कहा कि सरकार अहंकार त्यागकर किसानों की माँगो को माने ताकि किसान खेतों में जाकर अपनी फ़सल काट सके।

किसान ईश्वर सिंह ने कहा कि खेतों में फ़सल पककर तैयार खड़ी हुई है इसलिए सरकार को किसानों से बातचीत करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि बातचीत से ही समस्या का समाधान हो सकता है।

आज धरने पर बैठने वालों में अनिल पंवार,जयप्रकाश रेहडू,ईश्वर सिंह पातली,नवनीत रोजखेडा,सवनीत कौर,ऊषा सरोहा,रविंद्र माथुर,मनोज शोराण,गीता गौरैया,मनोज झाड़सा,बलवान सिंह दहिया,योगेन्द्र सिंह समसपुर,एस एल प्रजापति,तनवीर अहमद,सतीश कुमार कादीपुर,आर सी हुड्डा,पंजाब सिंह,कमलजीत सिंह,धर्मबीर परवाल,मुकेश डागर,कामरेड सरवन कुमार,धर्मवीर झाड़सा,भारती देवी,लीलावती,मिरगया मुक़ाम,महासिंह ठाकरान,बलकेस बाल,मनीष मक्कड़,हरि सिंह चौहान,पूजा खिचची,अनुष्का हुड्डा,अक्षय कुमार शर्मा,मुकेश यादव,आकाशदीप,मनोज कुमार झा,सोनू कुमार झा, ईश्वर,विजय यादव तथा अन्य व्यक्ति शामिल हुए।

error: Content is protected !!