बैसाखी के पावन पर्व पर पगड़ी बांधकर कर धरने पर बैठेंगे किसान।
किसान आंदोलन का 138वां दिन | संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 106वां दिन |

गुरुग्राम। दिनांक12.04.2021 – किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 138वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए संविधान बचाओ दिवस पर बहुजन समाज की भारी संख्या में भागीदारी पर उन्होने बहुजन समाज का हार्दिक धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि धरने पर सभी वर्गों के व्यक्तियों की भारी संख्या में भागीदारी साबित करती है किसान आंदोलन जन आंदोलन बन चुका है।उन्होंने बताया कि बैसाखी के पावन पर्व पर किसान पगड़ी बांधकर धरने पर बैठेंगे।

धरने को संबोधित करते हुए सतीश जैन ने कहा कि सरकार से समाज का हर वर्ग ग़रीब मज़दूर किसान तथा व्यापारी परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है।

धरने को संबोधित करते हुए रोहतास खटाना ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फ़ेल हो चुकी है।उन्होंने कहा कि सरकार के प्रतिनिधि जनता का सामना नहीं कर पा रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार के प्रति जनता में आक्रोश है।

आज धरने पर बैठने वालों में जयप्रकाश रेहडू,ईश्वर सिंह पातली,ऊषा सरोहा,सतीश जैन,रोहतास खटाना, सुखबीर तंवर, अटलवीर कटारिया, मनोज झाड़सा,चरण डागर,पपली सरपंच,राजेन्द्र धनखड़,कैप्टन सुरेन्द्र यादव,बलवान सिंह दहिया,मनीष मक्कड़,अरुण शर्मा एडवोकेट,ब्रह्म प्रकाश सहरावत एडवोकेट,हरि सिंह चौहान, तनवीर अहमद,सतीश कुमार कादीपुर,राजबीर कटारिया,फूल कुमार,आर सी हुड्डा,ज़ोरावर सिंह,पंजाब सिंह,कमलजीत सिंह,धर्मवीर झाड़सा तथा अन्य व्यक्ति शामिल हुए।

error: Content is protected !!