किसान आंदोलन का 135वां दिन | संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 103वां दिन |

गुरुग्राम। दिनांक09.04.2021 – किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 135वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए बताया कि 10 अप्रैल को केएमपी को 24 घंटों के लिए ब्लॉक किया जाएगा।उन्होने कहा कि किसानों को 135 दिन दिल्ली के चारों तरफ़ सड़कों पर बैठे हुए हो गए हैं लेकिन सरकार ने लगभग ढाई महीने हो गए और किसानों से कोई बात नहीं कर रही है। सरकार सत्ता के लालच में चुनावों में व्यस्त है।इसलिए सरकार को जगाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा 10 अप्रैल को 24 घंटे के लिए केएमपी को ब्लॉक करेगा।उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने जो पॉइंट केएमपी को ब्लॉक करने के लिए निर्धारित किए हैं सभी कार्यकर्ता वही पर पहुँचेंगे।

उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के जयंती समारोह के उपलक्ष में संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम बहुजन समाज के लोगों के साथ मिलकर धरना स्थल पर संविधान बचाओ दिवस मनाएगा।उन्होने बताया कि उस दिन बहुजन समाज के व्यक्ति ही धरना स्थल की कमान संभालेंगे।

आज धरने पर बैठने वालों में जयप्रकाश रेहडू,अनिल पंवार,नवनीत रोजखेडा,योगेंद्र सिंह समसपुर,संजय सेन,ईश्वर सिंह पातली,मनीष मक्कड़,हरि सिंह चौहान, तनवीर अहमद,महासिंह ठाकरान,रणबीर सिंह ठाकरान,प्रेम सिंह सहरावत एडवोकेट,सतीश कुमार कादीपुर,राजबीर कटारिया, कमलदीप,मनोज झाड़सा,फूल कुमार,मेवा सिंह,आर सी हुड्डा,पंजाब सिंह,कमलजीत सिंह,सतवीर गुर्जर,धर्मवीर झाड़सा,अमित पंवार तथा अन्य व्यक्ति शामिल हुए।

error: Content is protected !!