किसान का आक्रोश- राकेश टिकैत पर हमला भाजपा की कायराना हरकत

कितलाना टोल पर अनिश्चितकालीन धरने का शतक पूरा, जोश बरकरार

चरखी दादरी जयवीर फोगाट 

राजस्थान के अलवर में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत पर हमले को लेकर किसानों का गुस्सा उबाल पर है। आज कितलाना टोल पर किसानों ने भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए इस घटना के पीछे भाजपा की बड़ी साजिश बताते हुए इसे कायराना हरकत करार दिया है। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे आंदोलन को दबाना चाहती है लेकिन भूल रही है देश के अन्नदाता ने कभी मुड़कर नहीं देखा है। इस घटना में दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी नहीं हुई और उन्हें कड़ी सजा नहीं दी गई तो किसान कोई भी कड़ा फैसला लेने को मजबूर होंगे और उसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।                               

दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि किसान आंदोलन को चले 4 महीने से अधिक समय बीत चुका है और इस दौरान 300 से ज्यादा किसान शहादत दे चुके हैं उसके बावजूद  संयुक्त किसान मोर्चा बेहद अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से लड़ाई लड़ रहा है। परन्तु सरकार इसको हमारी कमजोरी समझने की गलती ना करे। उन्होंने कहा कि हर सूरत में तीनों काले कानून रद्द करवा कर रहेंगे। 

 कितलाना टोल पर आज अनिश्चितकालीन धरने का शतक पूरा हो गया। समय बेशक लंबा हो गया लेकिन किसान, मजदूरों का जोश आज भी बरकरार है। धरने की खाप सांगवान 40 के सचिव नरसिंह डीपीई, श्योराण खाप 25 के प्रधान बिजेंद्र बेरला, फौगाट खाप 19 के प्रधान बलवंत नंबरदार, गंगाराम श्योराण, रामफल देशवाल, बाला, लक्ष्मी डोहकी ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर 5 अप्रैल को भिवानी और दादरी जिले की सभी खाप, किसान, मजदूर, सामाजिक, व्यापारी और कर्मचारी संगठन भिवानी में एफसीआई  दफ्तर का घेराव करेंगे।                                   

 धरने का मंच संचालन कामरेड ओमप्रकाश ने किया। इस अवसर पर सुरजभान सांगवान, धर्मपाल महराणा, शमशेर फौगाट, राजू मान, शमशेर सांगवान, मंगल सुई, दिलबाग ग्रेवाल,  प्रोफेसर राजेन्द्र डोहकी,  मीर सिंह निमड़ीवाली, जागेराम शर्मा, ईश्वर पटवारी, तालेराम झोझू, जगदीश हुई, कप्तान राजमल, कृष्णा छपार, राजबाला, रिंकू, रतन्नी देवी, रमेश शर्मा, पोपी, सत्यवान कालुवाला, सूबेदार सत्यवीर इत्यादि मौजूद थे।

Previous post

जेजेपी ने “जन सरोकार दिवस” के रूप में मनाया डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का जन्मदिन

Next post

चेयरपर्सन पति को धमकी मामले में पुलिस की लीपापोती, व्यापारियों व सामाजिक संगठानों का गुस्सा फूटा नारनौल में किया प्रदर्शन

You May Have Missed

error: Content is protected !!