किसान आंदोलन का 129वां दिन | संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 97वां दिन |
किसान नेता राकेश टिकैत पर क़ातिलाना हमला निंदनीय

गुरुग्राम। दिनांक03.04.2021 – किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 128वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में कहा कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत पर क़ातिलाना हमले की कड़ी निंदा करते हैं।उन्होंने बताया कि इस बाबत संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम ने एक निंदा प्रस्ताव पास किया और किसान नेता राकेश टिकैत पर क़ातिलाना हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने किसान नेता राकेश टिकैत पर क़ातिलाना हमला करने वालों को तुरंत गिरफ़्तार करके सख़्त से सख़्त कार्रवाई करने की माँग की।

चौधरी संतोख सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि किसान नेता राकेश टिकैत पर हमला एक राजनीतिक षडयंत्र है।उन्होंने कहा कि पूरा किसान समुदाय राकेश टिकैत के साथ खड़ा है।उन्होंने कहा कि सरकार राकेश टिकैत की लोकप्रियता से घबरा गई है। उन्होंने कहा कि सरकार षड्यन्त्र रचकर किसानों के आंदोलन को तोड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि किसान महापंचायतो में भारी भीड़ उमड़ रही है और किसान आंदोलन अब जनआंदोलन बन चुका है।

उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का प्रतिनिधिमंडल किसान नेता राकेश टिकैत से मिला और उन्हें भरोसा दिलाया कि सभी किसान उनके साथ है।

उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के आक्रोश को देखते हुए तीनों काले क़ानून रद्द कर देने चाहिए।

आज धरने पर बैठने वालों में जयप्रकाश रेहडू,धर्मबीर प्रवाल,अनिल पंवार,ऊषा सरोहा,नवनीत रोजखेडा,देवीका सिवाच, समुन हुड्डा,अरुण शर्मा एडवोकेट, प्रीतम चौहान एडवोकेट,योगेंद्र सिंह समसपुर,मनीष मक्कड़,हरि सिंह चौहान, तनवीर अहमद,महासिंह ठाकरान,बलवान सिंह दहिया,डॉक्टर धर्मबीर राठी,योगेश्वर दहिया,विजय यादव,रघुबीर सिंह सैनी एडवोकेट,भारती देवी,कमांडेंट सत्यवीर सिंह धौंचक,मनोज झाड़सा,अमित शर्मा, शुभम शर्मा,फूल कुमार,मेवा सिंह,आर सी हुड्डा,पंजाब सिंह,मिरगया मुक़ाम,विजय लाकड़ा,रमेश दलाल,उम्मेद सिंह दहिया,इन्द्रजीत सिंह,कमलजीत सिंह,बिरेन्द्र सिंह कटारिया, दयानंद शर्मा,योगेश कुमार,सतवीर गुर्जर,मुकेश यादव,आकाश यादव,संजय कुमार सेन,धर्मवीर झाड़सा,ईश्वर सिंह पातली,अमित पंवार तथा अन्य व्यक्ति शामिल हुए।

error: Content is protected !!