37 साल की सेवा के बाद विपिन शर्मा जिला बाल कल्याण अधिकारी के पद से सेवानिवृत

भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल, 31 मार्च। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी लता शर्मा आज लगभग 32 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत हो गई। उधर जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्मा आज लगभग 37 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत हो गए। सेवानिवृति पर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें विदाई दी। विभाग की ओर से अपार होटल में सेवानिवृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

श्रीमती शर्मा रेवाड़ी जिले के रामपुरा की स्थाई निवासी है। उन्होंने 23 फरवरी 1987 को फतेहाबाद के रतिया में बतौर सीडीपीओ के पद पर ज्वाईन किया था। इससे बाद उन्होंने विभिन्न स्थानोंं पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। फिलहाल वे नारनौल में जिला कार्यक्रम अधिकारी के पद पर कार्यरत थी।

इस अवसर पर रेवाड़ी जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव, कनीना सीडीपीओ सीमा ग्रोवर, लेखाकार नंदराम, सहायक सतबीर, आंकड़ा सहायक राधेश्याम, जिला कार्यक्रम समन्वयक अनुप, दिनेश व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्मा आज लगभग 37 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत हो गए। सेवानिवृत पर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्यक्रम आयोजित कर विधिवत रूप से उन्हें विदाई दी। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर एसडीएम मनोज कुमार ने शिरकत की।

दूसरे मामले में जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्मा रेवाड़ी जिले के गांव लूखी के स्थाई निवासी हैं। उन्होंने 20 जुलाई 1984 को जिला जींद में बतौर सुपरवाईजर के पद पर ज्वाईन किया था। इसके बाद उन्होंने विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दी। उनको कई बार विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। उनकों सन 1995 में प्राकृतिक आपदा बाढ़ के समय उपमंडल सफीदों में प्रशासन की ओर से सर्वे एवं मुआवजा वितरण की बड़ी जिम्मेदारी दी गई जिसे बहुत ही सक्षमता के साथ निभाया। उनके कार्य को देखते हुए प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार सन 2020 में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन की और से जरूरतमंद लोगों को भोजन भिजवाने व सामाजिक संस्थाओं से समन्वय करने, निशुल्क भोजन राशन बनवाने की जिम्मेवारी मिली जिे बहुत ही सक्षमता से निभाया।

इस मौके पर एसडीएम मनोज कुमार ने कहा कि जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्मा का कार्य काफी सराहनीय रहा है। विपिन शर्मा की गिनती जिले के लोकप्रिय अधिकारियों में होती है। उन्होंने अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठïा व कर्मठता के साथ की है। उन्होंने कहा कि जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्मा ने बच्चों व समाज कल्याण के कार्य में अधिक से अधिक भागीदारी निभाई है।

इस अवसर पर नगर परिषद चेयरपर्सन भारती सैनी, बीजेपी महिला प्रधान सरला यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, डा. ममता शर्मा व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!