गुरुग्रामः 31 मार्च – जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित टीआई प्रोजेक्ट के अंतर्गत सिद्धि फाउंडेशन के सहयोग से एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन यहां रेडक्रॉस भवन में किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी सिद्धि फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. मीना महाजन ने शिरकत की। 

डा. मीना महाजन ने यहां महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में हम सभी को स्वास्थ्य के बारे में पूरा ध्यान देना चाहिए। अगर हमारा शरीर स्वस्थ है तो हम बेहतर काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही जीवन में इंसान को सकारात्मक बनाता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का अवश्य ध्यान रखें। उन्होंने इस अवसर पर सेवा, साधना, सत्संग के बारे में भी महिलाओं का ज्ञानवर्द्धन किया। डॉ. मीना महाजन ने डॉ. राजेश के साथ मिलकर स्वास्थ्य कैंप भी लगाया और महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच भी की।

कार्यक्रम में रेडक्रॉस सचिव श्याम सुंदर ने कहा कि जिला उपायुक्त यश गर्ग के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां और प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत टीआई प्रोजेक्ट में महिलाओं को विभिन्न प्रकार की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर सभी महिलाओं को सामग्री भी वितरित की गई। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट मैनेजर रजनी कटारिया काउंसलर निशा, कोमल, सुषमा, वनिता एवं सिद्धि फाउंडेशन की टीम उपस्थिति थी।

error: Content is protected !!