भारत सारथी/कौशिक                                                      

नारनौल, 25 मार्च। महेंद्रगढ़, मीडिया क्लब के सौजन्य से चौथा होली मिलन समारोह आगामी 27 मार्च को आयोजित किया जाएगा।उक्त जानकारी देते हुए मीडिया क्लब के प्रधान प्रदीप बालरोडिया ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी जिला महेंद्रगढ़ के पत्रकारों का होली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है।

होली मिलन समारोह आगामी 27 मार्च को पाल प्लेसए नियर राव तुलाराम चौक में सुबह 10 बजे से  दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें जिला महेंद्रगढ़ के प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार शिरकत करेंगे। इसके साथ ही कलाकार अपनी प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन करेंगे। विभिन्न राजनीतिक दलों सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि होली मिलन समारोह में मास्क पहनकर आना अनिवार्य है। इसके साथ ही कोविड-19 के सभी नियमों की पालना की जाएगी।