ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मानव कल्याण की दिशा में कार्य कर रहा : राव इंद्रजीत सिंह

भारत सारथी/कौशिक

नारनौल 11 मार्च। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मानव कल्याण की दिशा में कार्य कर रहा है। ऐसी ही संस्थाओं की बदौलत भारत दोबारा से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।

श्री सिंह आज पुरानी कचहरी मैदान में 85 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे। महोत्सव के दौरान राव इंद्रजीत सिंह ने ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के लिए जमीन दिलाने का आश्वासन दिया वहीं ओम प्रकाश यादव ने संस्था को 2 लाख रुपए अपने कोटे से देने की घोषणा की।

 महोत्सव को संबोधित करते हुए राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पूरे विश्व में शांति एवं भाईचारे का संदेश दे रही है। यह धर्म को नए मानदंडों पर परिभाषित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि  यह संस्था विश्व में भारत की संस्कृति को फैलाने का काम कर रही है। आने वाले समय में भारत गूढ आस्था तथा आपसी भाईचारे के संदेश से विश्व गुरु बनने जा रहा है। हम सबको समाज में मिलजुल कर तथा भाईचारे के साथ रहना चाहिए इसी में सबकी भलाई है।

राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि विश्व में शांति व मानवता का संदेश देने वाली ऐसी ही संस्थाओं की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम सबको प्रकृति के साथ तालमेल मिला कर रखना चाहिए। यह एक साल प्रकृति के साथ हुई इसी खिलवाड़ का नतीजा है। पिछले एक साल में प्रकृति ने पूरे विश्व को दंड दिया है। इससे हमें सीख लेनी चाहिए।

जब पूरा विश्व कोविड-19 से जूझ रहा है तब भी कुछ देश दवाइयों पर मोलभाव कर रहे हैं जबकि भारत एक ऐसा देश है जो जरूरतमंदों को इस संकट की घड़ी में दवाई उपलब्ध करवा रहा है।
महोत्सव को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि यह संस्था पूरे विश्व में लोगों के मन में व्याप्त अशांति को दूर करने का कार्य कर रही है। शांति के मिशन पर यह संस्था काफी हद तक कामयाब भी हो चुकी है। हर वर्ष लाखों लोगों को इसका फायदा मिल रहा है।

कार्यक्रम में रामानंद भाई ने लोगों को ब्रह्म ज्ञान सुनाया। वहीं माउंट आबू से आए रमेश भाई ने भक्ति गीत सुना कर सब को भावविभोर कर दिया। वही स्कूली छात्राओं ने मेहमानों के लिए स्वागत गीत गाया।

रत्ना दीदी ने मुख्य अतिथि सहित सभी आगंतुकों का स्वागत किया। मंच संचालन कमला दीदी व सुरेश भाई ने किया।

इस मौके पर जेजेपी की जिला प्रधान मंजू चौधरी भाजपा के जिला प्रधान राकेश शर्मा मनीष मित्तल पूर्व विधायक बिमला चौधरी गोबिंद शर्मा रोशन लाल यादव बिमला बहन कृष्ण अवतार सुबे सिंह यादव प्रवीण यादव के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

– जब केंद्रीय मंत्री ने ओमप्रकाश यादव की पीठ थपथपाई

महाशिव रात्रि के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारी द्वारा नारनौल में आयोजित 58वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती में महोत्सव में पहुंचे केंद्र में सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एवं योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव निरंतर क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहे है। प्रदेश सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को गिराया और सरकार के पक्ष में जीत दर्ज करवाने में अहम भूमिका निभाई। चंडीगढ़ से रातभर चलकर आज मंत्री आपके बीच पहुंचे है। कल भी विधानसभा का सत्र था और फिर वापस चंडीगढ़ जाना है।

error: Content is protected !!