गुरुग्राम, 8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर निगम गुरुग्राम में कार्यरत महिला कर्मचारियों को निगम द्वारा सम्मानित किया गया।

नगर निगम गुरुग्राम के सिविल अस्पताल के सामने स्थित कार्यालय में  सयुंक्त आयुक्त-1 का कार्यभार संभाल रहे एसीयूटी हितेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों को शॉल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एडवोकेट सुमन भटनागर द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गयी। नगर निगम गुरुग्राम के स्वच्छता अधिकारी बिजेंद्र शर्मा व स्वच्छता सलाहकार डॉ हरभजन सिंह ने महिला दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम गुरुग्राम की स्वच्छ भारत मिशन शाखा द्वारा किया गया था। इस मौके पर आदित्य शर्मा, धर्मेंद्र, रमन शर्मा, शिवांगी व आशा सहित अन्य महिला कर्मचारी उपस्थित थी।

एसीयूटी हितेश कुमार तथा स्वच्छ भारत मिशन के सयुंक्त आयुक्त धीरज कुमार के अनुसार नगर निगम गुरुग्राम में कार्यरत महिला कर्मचारियों को सशक्त बनाने के लिए नगर निगम गुरुग्राम द्वारा कार्य किया जा रहा है। हाल ही में महिला कर्मचारियों के लिए पुराने कार्यालय में सेनिटरी पैड वेंडिंग मशीन की स्थापना की गई है। इसके अलावा नगर निगम गुरुग्राम द्वारा संचालित शौचालयों में सेनिटरी पैड मशीन एवं इंसीनेटर लगाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित किया गया है।