संयुक्त किसान मोर्चा ने मनाया महिला किसान दिवस

किसान आंदोलन का 103वां दिन ,  संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 71वां दिन | 

 गुरुग्राम। दिनांक08.03.2021 –  किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 103वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

 उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर धरना स्थल पर महिला किसान दिवस मनाया गया।इस अवसर पर महिलाओं ने धरने की कमान सँभाली।आज के कार्यक्रम में डॉक्टर सारिका वर्मा,भारती देवी,मलीहा अल्वी तथा अनीता यादव का अध्यक्ष मंडल बनाया गया।मंच का संचालन अनीता यादव ने किया।

धरने को संबोधित करते हुए डॉक्टर सारिका वर्मा ने कहा कि महिलाएँ भी किसान आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। उन्होने कहा कि जब भी ज़रूरत पड़ेगी महिलाएँ किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगी।

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व निगम पार्षद श्रीमती रमा राठी ने कहा कि तीनों काले क़ानून किसान तथा मज़दूर विरोधी है। उन्होने कहा कि इन कानूनों से जमाखोरी और महँगाई बढ़ेगी।धरने को निर्मल यादव,रेखा यादव तथा विद्या ने भी संबोधित किया।

सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाकर तीन काले क़ानून जनता पर ज़बरदस्ती थोपें है।सभी ने माँग की कि सरकार तीनों काले कानूनों को रद्द करें।सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि सरकार ने गैस सिलेंडर के रेट बढ़ा दिए हैं तथा पेट्रोल डीज़ल के रेट बढ़ा दिए हैं जिससे गृहणियों का घर का बजट बिगड़ गया है।उन्होंने कहा कि तीनों काले कानूनों से महँगाई बढ़ेगी।

इस अवसर पर सभी ने ताली थाली बजाकर तथा सरकार विरोधी नारे लगाकर सरकार के प्रति अपना आक्रोश प्रकट किया। इस अवसर पर महिलाएँ अपने हाथ में गैस का सिलेंडर तथा सरकार तथा काले क़ानून विरोधी नारे लिखी तख्तियां हाथों में लेकर बैठी।

आज धरने पर बैठने में ओमवती,किरण,गीता,शर्मीला रोज़,सुदेश डबास,उर्मिला डबास, दीपा सिंह, प्रेमवती, जयवंती,बब्ली, मीनू सिंह, डॉक्टर सुनीता कटारिया,लक्ष्मी कौशिक, सुरेश यादव,राजकुमारी, शांति, कृष्णा, सुनीता, पूनम, प्रेमवती,जयप्रकाश रेहडू, नवनीत रोजखेडा,कॉमरेड सतबीर सिंह,अनिल पंवार,एसएल प्रजापति,विजय यादव,डॉक्टर धर्मबीर राठी,योगेश्वर दहिया,पंजाब सिंह, फूल कुमार, रमेश दलाल,मनोज झाड़सा,मनीष मक्कड़, हरि सिंह चौहान,तनवीर अहमद,योगेन्द्र सिंह समसपुर,बलवान सिंह दहिया,महासिंह ठकरान,आर सी हुड्डा,मुकेश यादव,आकाश यादव, संजय सेन,अमित शर्मा, शुभम शर्मा, ईश्वर, सुरेन्द्रसिंह,नरेश चौहान,ईश्वर सिंह पतली,प्रेम सिंह शेहरावत एडवोकेट,पारुलतिवारी,अमित नेहरा,कल्याण सिंह संधु तथा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

  

You May Have Missed

error: Content is protected !!