गुरुग्राम, 6-3 -21 – जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा श्रीमती सुंदरी खत्रीजी के अध्यक्षता मेंजिला सचिव भाजपा महिला मोर्चा श्रीमती रेखा सैनी ने वृद्धाश्रम गुरुग्राम गाँव में महिला सम्मान दिवस का आयोजन किया जिसमें मुख्य वक्ता प्रांत सह कार्य वाहिका राष्ट्र सेविका समितिश्रीमतीप्रतिमा मनचंदा जी रही।

कार्यक्रम कीमुख्य अतिथि उप महापौर श्रीमती सुनीता यादव  व पार्षद (वार्ड 32)श्रीमती आरती यादव का भी सान्निध्य प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम मेंप्रतिमा मनचंदा जी ने वैदिक काल की नारी के गुणों का व्याख्यान करते हुए  वर्तमान युग में  दिशाहीन हुई बेटियों को सुधारने के लिए उनकी माताओं को प्रेरित किया। श्रीमती सुनीता यादव जी ने प्रेरणा दायक उद्बोघन दिया। जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा श्रीमती सुंदरी खत्रीजी ने उत्तम विचार से महिला सशक्तिकरण किया।मंचका संचालन जिला महामंत्री श्रीमती विदु  कालरा जी ने सुचारु रूप से किया।इस कार्यक्रम मेंआशा वर्कस ,आंगनवाड़ी ,सफ़ाई सैनिक महिलाओं का सम्मान किया गया।जिन्होंने  कोरोना काल में अपने दायित्व को भली भाँति निभाया।

इसके अतिरिक्त उन माताओं को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने अभाव ग्रस्त होने के उपरांत भी अपने बच्चों को शिक्षा क्षेत्र में बुलंदियों पर पहुंचाया है इसमें उन की बेटियां तान्या सैनीऔर कविता को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने अपनेशिक्षा क्षेत्र में उच्चाईयॉ हासिल की। इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री  श्रीमती अलका सचदेवा व भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती मनिता गर्ग व जिला सचिव श्रीमती कान्ता  एवं अन्य गण्यमान्य शामिल रहे। महिलाओं में उमंग और उत्साह की लहर देखी गई।

error: Content is protected !!