किसान आंदोलन का 100वां दिन | संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 68वां दिन |

गुरुग्राम। दिनांक05.03.2021 – किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 100वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,राव कमलबीर सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में कहा कि आज किसान आंदोलन को सौ दिन हो गए हैं लेकिन सरकार हठ धर्मिता अपनाए हुए हैं और किसानों की आवाज़ को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन काले क़ानून बिना किसानों से विचार विमर्श के ज़बरदस्ती जनता पर थोपे है।उन्होंने कहा कि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने जो तीन काले क़ानून बनाए हैं उनसे किसान मज़दूर ग़रीब तथा आम आदमी का शोषण होगा।उन्होंने कहा कि इन कानूनों से जमाखोरी बढ़ेगी और महँगाई बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की हठधर्मिता और तानाशाही के विरोध में कल छह मार्च को किसान पूरे देश में काला दिवस मनाएंगे। इस अवसर पर पूरे देश में किसान अपनी बाज़ू पर काली पट्टी बाँधेंगे।इस अवसर पर सभी किसान अपने घरों पर काले झंडे लगाएंगे।इस अवसर पर किसान धरनों पर काले झंडे लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर केएमपी तथा केजीपी पर नाकाबंदी की जाएगी तथा शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

आज धरने पर बैठने में डॉक्टर धर्मबीर राठी,अनिल पंवार,ईश्वर सिंह पातली,योगेश्वर दहिया,पंजाब सिंह, फूल कुमार, रमेश दलाल,मनोज झाड़सा,दिलबाग सिंह,उमेद सिंह दहिया,अरुण शर्मा एडवोकेट,आशा सिंह,इन्द्रजीत सिंह,तेज राम यादव,धरमपाल शर्मा,कमांडेंट सत्यवीर सिंह,अभय सिंह कटारिया,सतीश मराठा,दलीप सिंह ठाकरान,दिलावर सिंह,योगेन्द्र सिंह,आकाशदीप,मनीष मक्कड़, हरि सिंह चौहान,तनवीर अहमद,मुकेश डागर,सतबीर देशवाल,महिपाल सिंह यादव,रामनिवास यादव, महेश डागर,बलकेश बाल,विजय लाकड़ा,धर्मबीर ठकरान,महासिंह ठकरान,आर सी हुड्डा, डॉक्टर सारिका वर्मा,मर्गया मुक़ाम,नवनीत रोजखेडा,नरेंद्रपाल किलहोड,योगेश्वर दहिया,दलबीर सिंह मलिक,आर के देशवाल,बीरेंद्र सिंह कटारिया, विंग कमांडर एम एस मलिक,तारीफ़ सिंह,कृष्ण सिहाग सिहाग,उम्मेद सिंह महलावत,ईश्वर सिंह झाड़सा,रामकृष्ण,सतबीर सिंह,इंद्रजीत सिंह,दयानंद शर्मा,योगेश कुमार, सतवीर गुर्जर,मुकेश यादव,नरेंद्र गिल,मुकेश यादव, आकाश यादव, संजय कुमार तथा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

error: Content is protected !!