अपराध शाखा पालम विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने अफीम बेचने का धन्धा करने वाले 02 आरोपियों को किया काबू।. आरोपियों के कब्जा से 325 ग्राम अफीम की गई बरामद

कल दिनांक 02.03.2021 को निरीक्षक जोगिन्द्र सिंह, प्रभारी अपराध शाखा पालम विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सहायता से व अपनी समझबुझ से अवैध रुप में अफीम बेचने वाले निम्नलिखित 02 आरोपियों को हीरो हौंडा चौक, गुरुग्राम से काबू करने में सफलता हासिल की है:-

  1. संजीत कुमार सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी हनुमान मंदिर के पास धावन नगर पोस्ट ऑफ़िस गांधी नगर थाना गोंदा काके रोड जिला राँची, झारखंड।
  2. संदीप कुमार सिंह पुत्र LT उपेन्द्र सिंह निवासी गाँव पोल पोल थाना डालटन गंज, ज़िला पलामु, झारखंड।

पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपियों के कब्जा से कुल 325 ग्राम अफीम बरामद किए जाने पर आरोपियों के खिलाफ थाना सैक्टर-37, गुरुग्राम में एन.डी.पी.एस. एक्ट की उचित धाराओं के तहत अभियोग अंकित करके आरोपियों को अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि इनके कब्जा से बरामद हुई अवैध अफीम इन्होंने अपने एक साथी आरोपी से खरीदी थी और ये मुनाफा कमाने के लिए इस अफीम को विभिन्न स्थानों पर पर अफीम का नशा करने वालों को बेचने की फिराक में थे, किन्तु पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया।

आरोपी को आज दिनांक 03.03.2021 को माननीय अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा। अभियोग अनुसंधानाधीन है।

error: Content is protected !!