–    नगर निगम गुरूग्राम के अधिकारियों ने लोगों के बीच पहुंचकर सुनी जन
     शिकायतें
–    वार्ड-15 की निगम पार्षद सीमा पाहुजा, नगर निगम गुरूग्राम के संयुक्त
     आयुक्त जितेन्द्र कुमार सहित कार्यकारी अभियंता तुषार यादव व अन्य
     अधिकारीगण रहे उपस्थित

गुरूग्राम, 2 मार्च। गुरूग्राम की मेयर मधु आजाद की मौजूदगी में वार्ड-15 में मंगलवार को जनता दरबार लगाया गया। इस मौके पर निगम पार्षद सीमा पाहुजा की मौजूदगी में नगर निगम गुरूग्राम के संयुक्त आयुक्त जितेन्द्र कुमार व कार्यकारी अभियंता तुषार यादव सहित अन्य अधिकारियों ने जन शिकायतें सुनी तथा मौके पर हल हो सकने वाली शिकायतों का समाधान करने की कार्रवाई तुरंत ही शुरू की गई। जिन शिकायतों का समाधान लम्बे समय में किया जाना है, उनके बारे में कार्रवाई शुरू करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

    मेयर मधु आजाद ने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी शिकायतों के बारे में जानकारी लेकर उनका समाधान करने के उद्देश्य से जनता दरबार आयोजित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जन शिकायतों का समाधान जल्द से जल्द करवाएं। अगर कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कोताही बरतता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने हेतु हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज को अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े मुद्दों एवं शिकायतों के समाधान में कोताही बिलकुल भी ना की जाए। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दी गई शिकायतों में से तुरंत हल हो सकने वाली शिकायतों का समाधान तुरंत ही किया जाएगा तथा जिन शिकायतों के समाधान में लम्बा समय लगना है, उस बारे में प्रक्रिया शुरू करने के आदेश अधिकारियों को दिए गए हैं।   

संयुक्त आयुक्त जितेन्द्र कुमार ने कहा कि नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त विनय प्रताप ङ्क्षसह के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार वार्ड-15 में यह जनता दरबार लगाया गया है। इसमें मुख्य रूप से सडक़ों से मिट्टी उठाने, ड्रेनेज एवं सीवरेज सफाई, सडक़ों का पैच वर्क करवाने, अतिक्रमण, पेयजल आपूर्ति आदि से संबंधित शिकायतों का समाधान करने बारे अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। रोड़ डस्ट की समस्या के समाधान बारे संबंधित सफाई ऑफिसर को अलग से ट्रैक्टर-ट्रॉली की व्यवस्था करने को कहा गया है। अगले 2-3 दिन में सडक़ों को साफ करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें प्राप्त की गई हैं, जिन्हें संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजा जाएगा। अतिक्रमण से संबंधित शिकायतों के बारे में उन्होंने कहा कि नगर निगम गुरूग्राम द्वारा अतिक्रमण, अनाधिकृत निर्माण एवं अवैध कब्जों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है तथा अनाधिकृत निर्माणों को सील करने के साथ-साथ उन्हें तोड़ा जा रहा है। नगर निगम गुरूग्राम द्वारा अनाधिकृत निर्माण करने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई हैं।

 निगम पार्षद सीमा पाहुजा ने मेयर मधु आजाद, संयुक्त आयुक्त जितेन्द्र कुमार सहित नगर निगम गुरूग्राम के अन्य अधिकारियों का स्वागत किया तथा उपस्थित वार्ड निवासियों को आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। नगर निगम गुरूग्राम का प्रयास है कि नागरिकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिलें। इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।

error: Content is protected !!