रमेश गोयत

पंचकूला। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी ने देश के गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के साथ अच्छे दिन का वायदा करके लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है  और यही कारण है कि आज देश में प्रत्येक वर्ग के लोग भारतीय जनता पार्टी की विनाशकारी नीतियों से त्रस्त हैं। चन्द्र मोहन शनिवार को 19 वार्ड की कांग्रेस पार्षद ऋतु कसाना के नेतृत्व में बढ़े हुए पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के मूल्यों में हुई बेताहसा अभिवृद्धि के विरोध में आयोजित किए गए धरने के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा  कि जिस प्रकार से देश में  पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सिलेंडर के दाम सुरसा की तरह तीव्र गति से बढ़ रहें हैं  वह चिंता का विषय है। आम आदमी का बजट बिगड़ गया है। महंगाई की मार ने गरीबों की पीड़ा को और द्विगुणित किया है। इससे बड़ा और दुर्भाग्य और क्या हो सकता है। पहले गरीबों के लिए उज्जवला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस कनेक्शन देने का झूठा प्रलोभन दिया गया और इस योजना का हश्र यह हुआ है कि आज गैस सिलेंडर 800 से अधिक होने के कारण 90 प्रतिशत लाभार्थियों ने दोबारा सिलैंडर ही नही भरवाया है।

उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर आरोप लगाया है कि जिस प्रकार से पिछले दो महीनो के दौरान, रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम निरन्तर बढ़ रहें। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशी शर्मा, उपिंदर कौर  आहलुवालिया, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, संजीव भारद्वाज, नवीन बंसल एडवोकेट, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुषमा खन्ना, जगमोहन भनोट, देवेन्द्र शर्मा काला, मुनीष कम्बोज सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

error: Content is protected !!