–फेम इंडिया के बाद अब 6 वें भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित होंगे विधायक सोमबीर सांगवान 
– 28 फरवरी को साह ओडिटोरियम दिल्ली में कालीरमण फाऊंडेशन करेगा अवार्ड से सम्मान
— दिल्ली की सीमाओं पर किसानों की मदद के लिए मेरा सहयोग 24 घंटे बना रहेगा : सांगवान

चरखी दादरी जयवीर फोगाट

किसानों के दुखदर्द में हमेशा साथ रहने वाले सांगवान 40 के प्रधान और दादरी के विधायक सोमबीर सांगवान अपने सात्विक स्वभाव और समाजसेवा से उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए जाने जाते है। समाजसेवा और भाई चारे से जुडी किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी को बखूबी निभाने में उन्हें महारत हासिल है। करीब तीह माह से चल रहे किसान आंदोलन में सरकार की चेयरमेनी का पद छोडकर आंदोलन का समर्थन करने वाले समाजसेवी सोमबीर सांगवान के मन की बात की जाए तो समाजसेवा से बढकर उनके लिए कुछ नहीं है। सरकार द्वारा पारित कृृषि कानूनों के खिलाफ पिछले तीन माह से लगातार सोमबीर सांगवान धरने प्रदर्शनों में हर समय अपना सहयोग दे रहे हैं। सर्वाधिक प्रधान है। सांगवान का मानना है कि मनुष्य को अपने जीवन मे सदा अच्छे कर्म करने चाहिए।

 गौरतलब है कि करीब पांच माह पूर्व फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने देश भर के विधायकों के बारे में सर्वे करवाया था, जिसमें सांगवान खाप 40 के प्रधान एवं दादरी के विधायक सोमबीर सांगवान का नाम शुमार है, अब सोमबीर सांगवान की लोकप्रियता और सादगी की शैली के चलते दिल्ली में 28 फरवरी को कालीरमण फाऊंडेशन की ओर से उन्हें 6वें भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। सांगवान का यह सम्मान दादरी क्षेत्र की समस्त 36 बिरादरी के लिए गौरव की बात है। आपको बता दें कि किसानों के समर्थन में सांगवान ने पशुुधन विकास बोर्ड के चैयरमैन जैसे महत्वपूर्ण पद से त्यादपत्र देने में देर नहीं लगाई और कई दिनों से किसानों के आंदोलन को अपना भरपूूर समर्थन देकर तनमन धन से सेवा कर रहे हैं।                 

 चरखी के लाल पर किसानों को है नाज गांव चरखी में एक साधारण जमींदार रिसाल सिंह के घर 10 जुलाई 1967 को सोमबीर सांगवान का जन्म हुआ। रिसाल सिंह प्रसिद्ध समाजसेवी होने के साथ -साथ गौ भक्त थे। अपने पिता के पदचिंहों पर चलते हुए सोमबीर सांगवान गो सेवा को सर्वोपरि मानते हैं,लिहाजा आज भी वे गौशाला में पहुंचकर गौशाला की देखरेख कर रहे हैं। इतना ही नहीं सोमबीर सांगवान 1998 से लेकर 2003 तक दादरी गौशाला के प्रधान भी रह चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 2004 से लेकर 2007 तक शिक्षा समिति झोझूकलां के सदस्य के रूप में सेवाएं दी हैं। वर्तमान में दादरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक होने के साथ-साथ सांगवान खाप 40 के प्रधान की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। चरखी के इस लाल पर जनता को भी पूरा नाज है। 

 पिछले तीन माह से किसानों के दिल में राज कर रहे दादरी के विधायक सांगवान 40 खाप के प्रधान और मौजूदा विधायक सोमबीर सांगवान अपनी साफ छवि और मृदुभाषी होने के कारण न केवल दादरी की जनता के दिलों में बसे हुए हैं, बल्कि दिल्ली की सीमा पर चल रहे धरने प्रदर्शनों के कारण किसानों के दिलों में राज कर रहे हैं। वे रूटिन में कितलाना टोल प्लाजा के अलावा सभी नाकों पर किसानों के बीच पहुंचकर सेवा कर रहे हैं। सोमवीर सांगवान ने दादरी शहर में जब पीने के पानी की समस्या थीं उस दौर में वर्ष 2001 से लेकर 2011 तक गलियों में टैंकरों से मीठे पानी की आपूर्ति करवाकर राहत पहुंचाने का काम कर दिखाया था। सोमबीर सांगवान कहते हैं कि कालीरमण फाऊंडेशन की ओर से उन्हें 6 वें भारत गौरव अवार्ड का निमंत्रण मिला है,यह अवार्ड संस्था दीनबंधु सर छोटूराम की स्मृति में दिया जा रहा है। यह सम्म्मान मेरा नहींबल्कि दादरी की जनता और किसानों का है, जिनकी मूझे सेवा करने का अवसर मिल रहा है। 

error: Content is protected !!