दमनकारी नीति अपनाकर किसानों के आंदोलन को तोड़ना चाहती है सरकार-चौधरी संतोख सिंह

किसान आंदोलन का 91वां दिन | संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 59वां दिन |
दमन विरोधी दिवस मनाया

गुरुग्राम। दिनांक24.02.2021 – किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 91वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,राव कमलबीर सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में कहा कि सरकार दमनकारी नीति अपनाकर किसानों के आंदोलन को तोड़ना चाहती है।उन्होंने कहा कि सरकार की दमन विरोधी नीतियों के खिलाफ़ आज किसानों ने पूरे देश में दमन विरोधी दिवस मनाया।इस अवसर पर आज गुरुग्राम में भी धरनास्थल पर किसानों ने सरकार विरोधी नारे लगाकर अपना आक्रोश प्रकट किया।

और उन्होंने कहा कि सरकार किसानों पर झूठे केस दर्ज कर रही है तथा किसानों में भय का माहौल बनाने के लिए झूठे नोटिस दे रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने दिल्ली बोर्डरों पर बीस-बीस लेवल की बैरिकेडिंग कर दी है।उन्होंने कहा कि सरकार किसान धरना स्थलों पर बिजली पानी काट रही है।उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है।

उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार की दमनकारी नीतियों के ख़िलाफ़ निंदा प्रस्ताव पास किया तथा सरकार से माँग की कि किसानों पर दर्ज झूठे मुक़दमे वापस लिया जाए।किसानों को तंग करने के लिए झूठे नोटिस ना भेजे जाए।किसान धरनों के आस पास बिजली पानी बहाल किया जाए।उन्होंने सरकार से माँग की कि दिल्ली की घेराबंदी हटायी जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार दमनकारी नीति अपनाकर किसानों के आंदोलन को तोड़ नहीं सकती। उन्होंने सरकार से माँग की कि तीनों काले क़ानून रद्द किए जाएं तथा MSP की गारंटी का क़ानून बनाया जाए

धरने पर बैठने में ऊषा सरोहा,रेखा यादव,जयप्रकाश रेहड़ू, बलवान सिंह दहिया,कंवलजीत सिंह,दिलबाग सिंह खटकड,मनीष मक्कड़, हरि सिंह चौहान,तनवीर अहमद,फूल कुमार,मुकेश डागर,राजबीर पंवार,बलकेश बाल,विजय लाकड़ा,महासिंह ठकरान,सतीश मराठा,संजय सैन, योगेन्द्र सिंह,बार एसोसिएशन के पूर्व सेक्रेटरी अरुण शर्मा,विंग कमांडर एम एस मलिक,डॉक्टर धर्मबीर राठी,बीरेंद्र सिंह कटारिया,तारीफ़ सिंह,कृष्ण सिहाग सिहाग,उम्मेद सिंह महलावत,ईश्वर सिंह झाड़सा,रमेश दलाल,मनोज झाड़सा,पंजाब सिंह,सतीश गुर्जर, अमित पंवार,आकाशदीप,दयानंद शर्मा,राजेंद्र सिंह पूनिया, पदम सिंह चौहान,इन्द्रजीत सिंह,ईश्वर,राजेश कुमार,परवीन सैनी,शिव शंकर शर्मा,बच्चा कुमार सिंह,विजय रानी तथा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

You May Have Missed

error: Content is protected !!