स्व. बिरेन्द्र सिंह ने किसान हितों के लिए अनेक योजनाएं लागू की जिनका आज भी भरपूर लाभ मिल रहा है: यादव

स्व. बिरेन्द्र सिंह ने अपने केन्द्रीय मंत्री काल में किसान हितों के लिए अनेक योजनाएं लागू की जिनका देश के किसानों को आज भी भरपूर लाभ मिल रहा है: यादव
-मंत्री ओमप्रकाश यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेन्द्र सिंह को उनके 100वें जन्मदिवस पर पुष्प अर्पित कर किया नमन। 
-पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिरेन्द्र के जन्मदिन पर मंत्री ओमप्रकाश यादव ने गायों को खिलाया गुड।

भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल। प्रदेश के सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने शनिवार पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय राव बिरेंदर सिंह के 100 वें जन्मदिन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

श्री यादव ने कहा कि स्वर्गीय राव बिरेंदर सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री व केंद्र में मंत्री रहकर प्रदेश तथा इलाके में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर लोगों के जीवन में उजाला लाने का कार्य किया। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राव बिरेंद्र सिंह का राजनीतिक जीवन बेदाग रहा वे प्रदेश में जुबान के धनी के रूप में आज भी जाने जाते है। उनके कृषि मंत्री काल में किसान हितों के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई जिनका किसानों को आज भी देश व प्रदेश में फायदा मिल रहा है। उस समय देश के लोगों की जुबान पर एक बात होती थी राव आया भाव आया जब-जब राव बिरेन्द्र सिंह सत्ता में होते तो किसानों को उनकी फसल के अच्छे दाम मिलते थे। आज उनके नक्शे कदम पर चलते हुए केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह किसानों के साथ-साथ आम जनता की भलाई के लिए कार्य कर रह है।

इस मौके पर मंत्री ओमप्रकाश यादव ने गौशाला में स्व.राव बिरेन्द्र सिंह के जन्म दिन पर गायों को गुड खिलाया। इस अवसर पर जिला परिषद् प्रमुख शशी बाला,रेखा भाडावास,बलबीर मानेसर,महेश स्वामी,अजित,राजकुमार यादव,कृष्ण कुमार,मुकेश, सुनील मुसेपुर,डॉ आर के जांगडा,सरिता व ईश्वर सहीत अनेकों लोग उपस्थित थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!