पूर्व सांसद सुभाषनी अली सहगल व अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगमति सांगवान ने धरने पर आकर किसानों का किया समर्थन।
प्रधानमंत्री ने संसद में शहीद किसानों के बारे में एक शब्द भी नहीं बोला-सुभाषनी अली सहगल

गुरुग्राम। दिनांक12.02.2021 – किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 79वें दिन किसान,मज़दूर,गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

 किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,राव कमलबीर सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में बताया कि आज सुभाष चंद्र बोस द्वारा गठित आजाद हिंद फौज में रानी झासीं रेजिमेंट की कैप्टन लक्ष्मी सहगल की बेटी व पूर्व सांसद सुभाषनी अली सहगल व अन्तर्राष्ट्रीय  भीम अवार्डी खिलाड़ी एवं जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगमति सांगवान ने धरने पर आकर किसानों का समर्थन किया।

धरने को संबोधित करते हुए सुभाषनी अली सहगल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद में एक शब्द भी शहीद किसानों के बारे में नहीं बोला।उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान 200 से ज़्यादा किसान शहीद हो चुके हैं।उन्होने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के दबाव में है। उन्होने कहा के किसान आंदोलन को तक़रीबन तीन महीने हो गए हैं लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को सुलझाने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि तीनों क़ानून आम जनता के ख़िलाफ़ हैं तथा इनसे महँगाई बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इन काले कानूनों से भुखमरी बढ़ेगी तथा ग़रीब आदमी को खाना नसीब होना भी मुश्किल हो जाएगा।उन्होंने सरकार के रुख़ की आलोचना की तथा किसानों की माँगो का समर्थन किया।

धरने को संबोधित करते हुए जगमगाती सागवान ने कहा कि किसान आन्दोलन पूरे हरियाणा में फैल चुका है तथा जन आंदोलन बन चुका है।

धरने को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि सरकार काले क़ानूनों पर झूठ फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है।उन्होंने कहा कि तीनों क़ानून जन विरोधी हैं तथा इनसे आम जनता का शोषण होगा।

धरने को संबोधित करते हुए सीआईटीयू के उपाध्यक्ष कामरेड सतबीर सिंह ने कहा कि 14 फ़रवरी को गुरुग्राम के सांसद का घेराव किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सरकार ने जो क़ानून बनाए हैं उनसे किसानों और मज़दूरों का शोषण होगा।

मंच का संचालन जनवादी महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा सरोहा ने किया।

धरने पर बैठने वालों में जयप्रकाश रेहड़ू,अनिल पंवार,राजेन्द्र सिंह सरोहा,कंवर लाल यादव,एस एल प्रजापति, धर्मबीर सैनी, जयसिंह,संदेश डबास,दिनेश सिवाच, पवन हिन्दुस्तानी,मीत मान,फूल कुमार,मुकेश डागर,नवनीत रोज़,बलकेश बाल,बार एसोसिएशन के पूर्व सेक्रेटरी अरुण शर्मा,विंग कमांडर एम एस मलिक,डॉक्टर धर्मबीर राठी,डॉक्टर सारिका वर्मा,रेखा यादव,धरम राज भारद्वाज,राम बाबू शर्मा,आर सी हुड्डा,नरेंद्रपाल किलहोड,बलवान सिंह दहिया, अमित शर्मा, शुभम शर्मा,योगेश्वर दहिया,दलबीर सिंह मलिक,आर के देशवाल,मनोज शोराण,अमित पंवार, मनीष मक्कड़, हरि सिंह चौहान,ईश्वर सिंह पातली,बीरेंद्र सिंह कटारिया,तारीफ़ सिंह,भूप सिंह कटारिया,कृष्ण सिहाग सिहाग,अशोक कुमार,महासिंह ठकरान, उम्मेद सिंह महलावत,ईश्वर सिंह झाड़सा,रमेश दलाल,मनोज झाड़सा,अभय पुनिया,जगजीत थरोना,रोहित,बिजेंद्र साढराणा,रवि यादव, कृष्ण नंबरदार दौलताबाद,पूर्व पार्षद जसबीर ठाकरान,पूर्व पार्षद रविंदर कटारिया,अनिल कुमार दहिया,ब्रह्म प्रकाश सहरावत एडवोकेट,परम वीर कटारिया एडवोकेट, तथा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

error: Content is protected !!