फिजिक्स में अन्नू वर्मा व केमिस्ट्री में प्रियंका ने की नेट परीक्षा उत्तीर्ण

भारत सारथी 

नारनौल,6फरवरी । हाल ही में यू.जी.सी. द्वारा घोषित सी.एस.आई.आर. व नेट की परीक्षा परिणाम में फिजिक्स विषय में जे.आर.एफ. में चयनित होने वाली छात्रा अन्नू वर्मा को स्थानीय हुडा सेक्टर एक स्थित स्कूल नारनौल में सम्मानित किया गया।

प्राचार्य योगेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि छात्रा अन्नू वर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर ओबीसी केटेगरी के अन्तर्गत 134वां रैंक प्राप्त किया तथा जे.आर.एफ. के लिए चयनित हुई है। छात्रा ने विद्यालय से 2014 में 12वीं विज्ञान संकाय से पास की थी। छात्रा शुरू से ही अनुशासित व मेहनती रही है। प्राचार्य ने छात्रा को बधाई दी व उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अन्नु वर्मा के पिता नवरतन भौतिक प्रवक्ता ने बताया कि अन्नु शुरू से ही होनहार व प्रतिभावान छात्रा रही है। इन्होंने स्नातक व स्नातकोर स्तर पर विशेष उपलब्धि हासिल की है। इन्होनें अपनी सफलता का श्रेय अपनी दादा जय भगवान वर्मा, दादी तारा देवी, पिता गुरूजन, बहन व परिवार वालों को दिया है। परिवार के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी पुष्कर मल वर्मा, नामदेव ट्रस्ट के प्रधान बाबूलाल वर्मा, सुभाष चंद वर्मा ठेकेदार, शीला देवी तिगरा, देवेन्द्र, गुरूदत वर्मा, विशम्बर वर्मा, मुकेश भूषण व पारस वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने हार्दिक शुभ कामनाएं दी। संस्था के प्रबंध निदेशक डा. अमित गुप्ता ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि ये उनके अनवरत प्रयास तथा कठिन मेहनत का परिणाम है।

संस्था के सदस्या दीपाली गुप्ता व एडवोकेट सुखवर्षा गुप्ता ने भी छात्रा को बधाई दी। इस अवसर पर उपप्राचार्य रविन्द्र यादव, प्रवीन डीपीई, संदीप यादव, जसवंत, नवल किशोर, दयाराम स्वामी, सीमा देवी, तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ  उपस्थित था।

केमिस्ट्री विषय में प्रियंका ने नेट परीक्षा की उत्र्तीण:

यू.जी.सी. द्वारा घोषित सी.एस.आई.आर. द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में खंड के गांव खासपुर की प्रियंका पुत्री राजपाल उर्फ राजू प्रधान ने केमिस्ट्री विषय में नेट परीक्षा उत्र्तीण की है। अपने इस उपलब्धि का श्रेय प्रियंका ने अपने माता उर्मिला व पिता राजू प्रधान की सहयोग व कड़ी मेहनत बताया। प्रियंका ने पहले ही प्रयास में आल इंडिया ओबीसी रेंकिंग में 41 वां स्थान प्राप्त किया हैं। फिलहाल प्रियंका राजकीय पीजी महाविद्यालय से एमएससी कर रही हैं। प्रियंका को क्षेत्र के अनेकों लोगों व उनके परिजनों को बधाई दी है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!