गुरूग्राम, 29 जनवरी। गुरूग्राम में 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा के शिक्षा एवं वन मंत्री कंवरपाल ने नगर निगम गुरूग्राम में मुख्यालय सहायक नसीब सिंह को उनके द्वारा किए गए सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशंसा-पत्र भेंट कर सम्मानित किया।   

उल्लेखनीय है कि नगर निगम गुरूग्राम में मुख्यालय सहायक के पद पर कार्यरत नसीब सिंह ने कोविड-19 के दौरान हुए लॉकडाऊन के समय में गुरूग्राम में फंसे जरूरतंद एवं गरीब प्रवासी मजदूरों के पास राहत एवं बचाव तथा खाद्य सामग्री पहुंचाने में बेहतरीन कार्य किया। उन्होंने दिन-रात नगर निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर कार्य किया। उनकी इन उपलब्धियों एवं सराहनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें गणतंत्र दिवस पर प्रशंसा-पत्र भेंट किया गया। सम्मानित होने पर नसीब सिंह ने गुरूग्राम की मेयर मधु आजाद, नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त विनय प्रताप ङ्क्षसह सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया।

error: Content is protected !!