28 जनवरी, गुरुग्राम – श्रीराम जन्मभूमि  मंदिर तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान के हरियाणा प्रमुख राकेश त्यागी ने कहा कि अयोध्याधाम में बनने वाला राम मंदिर सामाजिक समरसता का राष्ट्र स्तम्भ बनेगा। क्योकि राम सबके हैं सब राम के है। राम 14 वर्षों तक नंगे पैर  वन-वन घूमे।  माता शबरी, निषादराज गुह, केवट, जटायु सहित गिरिवासी, वनवासी, ग्राम वासी नगर वासियों सहित सबको गले लगाकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

राम मंदिर भारत में सभी जातियों को जोड़कर सभी भारतीयों को एक राष्ट्रपुरुष के रूप में खड़ा करेगा, साथ ही सारे संसार में एकता एवं मर्यादा स्थापित करने का आह्वान भी करेगा। श्री त्यागी वीरवार को एक पत्रकार वार्ता का संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास गठित होते ही मंदिर निर्माण में अपने योगदान के लिए सम्पूर्ण विश्व के हिंदू आतुर हैं। छोटे बड़े सभी प्रकार के दान प्राप्त हो रहे हैं। श्रीराम ने सागर सेतु के निर्माण में गिलहरी की भूमिका का भी आदर किया था।

उनके अनुसार निधि समर्पण अभियान विश्व का सबसे बड़ा सम्पर्क अभियान है। अखिल भारतीय स्तर पर निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ 15 जनवरी को महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी ने व्यक्तिगत योगदान देकर  एवम सरसंघचालक डॉ मोहन जी भागवत  ने  दिल्ली में मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर में महामंडलेश्वर संत कृष्ण शाह विद्यार्थी जी महाराज से निधि समर्पण हेतु संपर्क करके किया।

श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मन्दिर भारतीय समाज मन की शाश्वत प्रेरणा है। इसके लिए हिन्दू समाज ने 492 वर्षों तक अनवरत संघर्ष किया है। श्री त्यागी जी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा प्रान्त में यह अभियान 1 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। गुरुग्राम की भीमनगर वाल्मीकि बस्ती से 1 फरवरी को प्रातः 10 बजे अभियान का शुभारंभ होगा।

इसी के साथ पूज्य संतो-महतों के सानिध्य में धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के  श्रीराम में आस्था रखने वाले सभी कार्यकर्ता  घर-घर जाकर  जन-जन से संपर्क करेंगे।  प्रान्त के  6726 ग्रामों व 1202 बस्तियों में 45000 राम भक्त टोलियों में घर-घर जाकर संपर्क करेंगे।

इस अवसर पर अभियान के बारे में बताते हुए राकेश त्यागी ने कहा कि यह निधि समर्पण अभियान  विश्व का सबसे बड़ा संपर्क अभियान है। गुरुग्राम जिले के 200  गांवों एवं 161 बस्तियों में 1250 टोलियों में 5000 रामभक्त घर मे संपर्क करेंगे। एक प्रश्न के उत्तर में राकेश त्यागी ने बताया कि राम मन्दिर सरकार नहीं रामभक्त बनाएंगे। मंदिर निर्माण का कार्य सरकार का नहीं बल्कि समाज का दायित्व है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में हर वर्ग तक राम भक्त पहुंचकर समर्पण निधि सँग्रह करेंगे।

इस अवसर पर अभियान के   प्रान्त प्रचार-प्रसार प्रमुख मंजुल पालीवाल, जगदीश जी ग्रोवर, हरीश जी, डॉ अशोक जी दिवाकर, अभियान जिला पालक अमन जी शर्मा, जिला प्रमुख अजीत सिंह जी, सह जिला प्रमुख संजीव जी सैनी, जिला मीडिया पालक अनिल जी कश्यप,  जिला प्रचार प्रमुख शरद जिंदल,सह जिला प्रचार प्रमुख राजीव मित्तल, मीडिया समन्वयक अनुराग कुलक्षेत्र,श्री एस एन सिधेश्वर स्कूल के महासचिव राम अवतार बिट्टू आदि उपस्थित रहे।

 30 जनवरी को गुरुग्राम होगा राममय, शहर में निकलेगी शोभा यात्रा  

शोभा यात्रा के प्रमुख डॉ अशोक दिवाकर ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 अक्टूबर को निकलनेवाली शोभायात्रा शहर में राम ज्योति की नई अलख जगाएगी। उनके अनुसार इस शोभायात्रा में राम दरबार, बाल्मीकि जी, रविदासजी, कबीर जी , लवकुश,शबरी माता आदि की 15 झाकियां निकलेगी। इसके अलावा , इस्कॉन मंदिर के भक्तों का मनमोहक संकीर्तन, नगाड़ा, घोड़े पर निहंग का आकर्षक प्रदर्शन होगा।बड़ी संख्या में राष्ट्र सेविका समिति की बहनों की वाहिनी भी विशेष आकर्षक का केंद्र रहेगी।

error: Content is protected !!