हांसी  ,20  जनवरी ।  मनमोहन शर्मा 

 रामायण टोल प्लाजा पर हर रोज की तरह किसान आन्दोलन के चलते अशोक रामायण व मनफूल खरड़ को अनशन पर किसानों ने फूल माला डालकर बिठाने का काम किया।

इस अवसर पर जिला परिषद प्रतिनिधि   व आप पार्टी नेता मनोज राठी व किसान नेता कुलदीप खरड़ ने संयुक्त ब्यान में कहा जब तक मोदी सरकार इन काले कानूनों को वापिस नहीं लेगी तब तक हर रोज 2 किसान अनशन पर बैठने का काम करेंगे अगर मोदी सरकार 5 साल तक भी इस कानून को वापिस नहीं लेगी तो यहां लगातार पांच साल तक बैठने के लिए किसानों की लिस्ट हमारे पास तैयार है। हमारी यह लड़ाई लम्बी है और हम इस लड़ाई को लम्बे समय के लिए लड़ने को तैयार है। 

आज हरियाणा के किसानों ने अपनी ताकत हरियाणा के मुख्यमन्त्री मनोहर लाल खट्टर को दिखा दी। भाजपा के कार्यकर्ता व नेता पूरे हरियाणा में खुलकर प्रोग्राम करने से घबरा रहे है उनके प्रोग्रामों में भीड़ का आना बंद हो गया है। कोई भी प्रोग्राम करते है तो चुपके से करते है। इसलिए डेढ़ महीने से इन भाजपा के लोगों ने किसानो में फूट डालने का पूरा प्रयास किया है। भाजपा के नेता अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए किसी को भी आपस में लड़वा सकते है। भाजपा के नेता किसी भी वर्ग के साथ न्याय नही कर सकते। भाजपा के हिसार के नेताओं ने किसान नेता गुरनाम सिंह चटूणी का पुतला जलाकर यह साफ कर दिया है कि भाजपा के नेता किसान हितैषी नही है। हमेशा से भाजपा के नेता ढोंग करते है।

हिसार लोकसभा से दो सांसद व भाजपा – जेजपी के कई विधायक अभी तक किसानों को इन कानूनो का एक भी फायदा नही समझा पाए। एक भी किसान को इसका फायदा नही बता पाए और एक भी असली किसान को अपनी तरफ नही कर पाए तो इस बात से पता चलता है कि यह कानून किसान हितैषी नही है यह कानून उद्योगपतियों के लिए बनाए गए है आम जनता को इन कानूनो का नुकसान है आने वाले समय में खेती के साथ-साथ किसान के साथ-साथ आम आदमी भी इन कानूनों के दुष्प्रभाव से नही बच पाएगा इसलिए समस्त किसानों की सभी वर्गो से हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि वह लोग बढ़-चढ़कर किसानों की सहायता करें और सरकार पर दबाव बनाने का काम किसानों के साथ मिलकर काम करे। इस अवसर पर जोगेन्द्र मैयड़, रामबीर फौजी, बिन्दर खोखा, नसीब सातरोड़, रघबीर वकील, अमित बेरवाल, रामबिलास जांगड़ा आदि उपस्थित थे। 

error: Content is protected !!