भिवानी/धामु  

सरकार द्वारा बनाए गए तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसानों के आंदोलन को एटक की राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अमरजीत कौर, प्रदेशाध्यक्ष बलदेव घणघस, जिला अध्यक्ष ईश्वर शर्मा, कामरेड अनिल पंवार, येचुगिरी के मार्ग दर्शन में एटक कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। जिला अध्यक्ष ईश्वर शर्मा ने कहा कि किसानों के आंदोलन में एटक कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि ये तीनों काले कानून हर वर्ग के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि सरकार तुरंत प्रभाव से काले कानूनोंको वापस ले। उन्होंने कहा कि  सरकार किसान व मजदूरों के प्रति तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। अपनी मनमर्जी के कानून बना कर जरबदस्ती किसानों पर थौप रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज अन्नदाता को अपने खेत छोड़ कर दिल्ली की सीमाओं पर मजबूरी के कारण धरना देना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि अब भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने शीघ्र की तीनों काले कानूनों को वापस नहीं लिया तो एटक के कर्मचारी भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को दिल्ली में किसानों की परेड में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे।

error: Content is protected !!