भिवानी/मुकेश वत्स  

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह अभियान के तहत शहर की विभिन्न कॉलोनियों में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कलाकारों ने कन्या भ्रुण हत्या नहीं होने देने का संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शपथ भी दिलाई गई।

विभाग द्वारा सिटी कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी, ढ़ाणी गुजरान, ढ़ाणी अहीरान, सिंगीकाट मौहल्ला, विद्या नगर, वीरवान पाना व ढाणी चेजरान में आयोजित किए गए। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कलाकारों ने संदेश दिया कि कन्या भ्रुण हत्या करना न केवल एक सामाजिक बुराई है बल्कि कानूनी अपराध भी है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं पर कन्या भु्रण हत्या किए जाने की सूचना मिले तो उसकी जानकारी तुरंत प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग, जिला या पुलिस प्रशासन को दें। उन्होंने संदेश दिया कि कन्या भ्रुण हत्या करने वालों की जगह जेलों में होनी चाहिए। इसी प्रकार से नकली ग्राहक तैयार होने वाली महिला को सवा लाख रुपए दिए जाते हैं। सीडीपीओ दर्शना मालवाल ने महिलाओं को पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

error: Content is protected !!