भाजपा संगठन द्वारा शीतला मंडल में आयोजित हुआ दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

भाजपा संगठन द्वारा शीतला मंडल में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाकर भाजपा की रीति-नीति से अवगत करवाया गया। भाजपा के मजबूत इतिहास के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया गया।

यह दो दिवसीय शिविर शीतला मंडल कार्यालय, शीतला माता रोड, गुरुग्राम में आयोजित किया गया, जो लगातार दो दिन शनिवार 02 जनवरी एवं रविवार 03 जनवरी को सफल पूर्ण तरीके से आयोजित किया गया। जिसमें दोनों दिन 9 सत्र आयोजित किए गए, इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर प्रदेश व जिले के भाजपा संगठन पदाधिकारी एवं भाजपा नेता मौजूद रहे।

पहले दिन पटौदी विधायक सत्य प्रकाश जरावता जी, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग बक्शी जी, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर जी, जिला अध्यक्षा गार्गी कक्कड़ जी, जिला विस्तारक नवीन कुमार राठी जी आदि मुख्य वक्ता रहे।

दूसरे दिन चेयरमैन हरको अरविंद यादव जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा मनीष यादव जी, प्रदेश आईटी प्रभारी अरुण यादव जी, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यव्रर्त शास्त्री जी आदि सभी नेताओं के सानिध्य से दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शीतला मंडल में आयोजित हुआ।

इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से संचालित करने में जिला प्रशिक्षण प्रमुख श्री चंद गुप्ता जी, जिला महामंत्री श्री महेश यादव जी, जिला उपाध्यक्ष राजेश अरोड़ा जी, जिला सचिव सोनाली मित्रा जी, जिला विस्तारक श्री नवीन राठी जी, शीतला मंडल अध्यक्ष श्री प्रियव्रत कटारिया जी, मंडल महामंत्री श्री शिवेश बबलू कटारिया जी व धीरज कौशिक जी, मंडल उपाध्यक्षो, मंडल सचिवो व सभी मंडल पदाधिकारीयों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं आदि सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा द्वारा पिछले 6 वर्षों में किए गए कार्यों से भी अवगत करवाया गया और भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत किए जाने पर भी बल दिया गया। भाजपा संगठन एवं भाजपा नेताओं की बातों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ध्यान पूर्वक ग्रहण किया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!