सरकार ना ले किसानों के सब्र का इम्तिहान – चौधरी संतोख सिंह

किसान संगठनों ने कहा तो विधानसभा से भी इस्तीफ़ा दे दूँगा-अभय सिंह चौटाला 

आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधानसभा हरियाणा एवं वर्तमान में विधायक अभय सिंह चौटाला  ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों को समर्थन दिया।

गुरुग्राम।दिनांक:04.01.2021किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 41वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

उन्होंने बताया कि आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधानसभा हरियाणा एवं वर्तमान में विधायक अभय सिंह चौटाला  ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों को समर्थन दिया।          

 अभय सिंह चौटाला ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि अगर किसान संगठनों ने कहा तो किसानों की माँगो के समर्थन में हरियाणा विधानसभा से विधायक पद से इस्तीफ़ा भी दे देंगे।उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बिना झंडे के एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में किसानों के धरनो का पूरे हरियाणा और पूरे देश में समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को अड़ियल रवैया छोड़कर किसानों की माँगे मान लेनी चाहिए।उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ता सात जनवरी को ट्रैक्टरों के क़ाफ़िले के साथ सिंघू बॉर्डर पर जाएंगे और स्थायी रूप से किसानों की माँगो के समर्थन में धरना पर बैठेंगे। उनके साथ जिलाध्यक्ष रोहतास खटाना,लोक सभा का चुनाव लड़े विरेंदर राणा तथा अन्य कार्यकर्ता भी साथ थे।उन्होने जिला गुरुग्राम के अपनी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वो प्रत्येक दिन संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के धरना पर आकर सहयोग करें।

 मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि आज बीरू सरपंच बझघेडा अपने साथियों के साथ अन्य लोगों के साथ धरना पर बैठे।

चौधरी संतोख सिंह,आर एस राठी,बीरू सरपंच नवनीत रोज ने संयुक्त बयान में कहा कि सरकार किसानों के सब्र का इम्तिहान न लें और काले कानूनों को वापस ले लें।

धरने पर बैठने वालों में पवन नेहरा,गाँव माकडोला से नरेन्द्र सिंह,रोशन, सुखबीर सिंह, सुंदर सिंह,पार्षद हंसराज बरवाल,पूर्व पार्षद जसबीर ठाकरान,विधानसभा का चुनाव लड़े सोनू ठाकरान,सुखबीर तंवर,जिला बार एसोसिएशन गुरुग्राम के पूर्व प्रधान मीर सिंह यादव,पूर्व सचिव अरूण शर्मा,निहाल सिंह धारीवाल,जयप्रकाश रेहडू,अनिल पवार ट्रेड यूनियन काउंसिल,भीम आर्मी के प्रदेश प्रभारी धर्मबीर प्रवाल,राजकुमार राठी,प्रोफ़ेसर शाम सिंह,सुधीर कटारिया, वीरेंद्र कटारिया,डॉक्टर धर्मबीर राठी,जयप्रकाश रेहडू,राजवीर सिंह पंवार,अभय पूनिया, योगेश्वर दहिया,दलबीर सिंह मलिक,आर के देशवाल,कृष्ण कुमार सैनी एडवोकेट,मनोज शोराण,अमित पंवार, अमित नेहरा,दिलबाग सिंह,सुधीर कटारिया,बीरेंद्र सिंह कटारिया,तारीफ़ सिंह गुलिया,मंजीत जैलदार, उम्मेद सिंह महलावत,नरेन्द्र पाल किलहोड,डॉक्टर सारिका वर्मा,रेखा यादव,रमेश सहवाग तथा सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!