कैथल – कैथल शुगर मिल कॉलोनी में एक महिला को लड़का होने की अवैध रूप से दवाई देते हुए गिरफ्तार किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे लड़का होने की पुडि़या देते रंगे हाथों काबू कर लिया। टीम ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। सिविल सर्जन डॉक्टर ओम प्रकाश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कैथल के शुगर मिल कॉलोनी में एक महिला लड़का होने की अवैध तरीके से दवाई देती है। मिली सूचना के आधार पर उन्होंने कस्बा सीवन के एसएमओ डॉक्टर बलविंदर गर्ग, डॉ गौरव पुनिया राजेश कुमार बीइइ तथा नरेंद्र डीपीएम को शामिल किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूर्व नियोजित तरीके के तहत 2 महिलाओं को नकली ग्राहक बनाकर उक्त महिला के पास भेजा। महिला ने उनसे 1100 रुपए लेते हुए एक पुडि़या दे दी। एक पुडि़या में 5 गोलियां थी, जो प्रतिदिन तारों की छांव में किसी लड़के का चेहरा देखकर लेनी थी। जैसे ही महिला ने 1100 रुपए लेकर नकली ग्राहक को दवाई दी तो इशारा मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उक्त महिला को नकदी सहित गिरफ्तार कर लिया।

error: Content is protected !!