गुडग़ांव। 2-1 20 – किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 38वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

उन्होंने बताया कि आज विभिन्न मज़दूर तथा कर्मचारी संगठनों के व्यक्तियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों को समर्थन दिया। चौधरी संतोख सिंह,आर एस राठी,नवनीत रोज ने संयुक्त बयान में कहा कि 38वें दिन कड़कड़ाती ठंड और बूंदाबांदी के बावजूद सैकड़ों की संख्या में विभिन्न मज़दूर एवं कर्मचारी संगठनों के व्यक्ति किसानों की माँगो के समर्थन में धरने पर बैठे।उन्होने कहा कि जब तक किसानों की माँगे नहीं मानी जाती आंदोलन जारी रहेगा।

आज पूर्व विधायक करणपुर पृथ्वी पाल सिंह संधु ने धरना स्थल पर आकर अपना समर्थन दिया जोकि नैफेड के चेयरमैन तथा इफ़को के डायरेक्टर रहे हैं। धरने पर बैठने वालों में नगर परिषद अब गुरुग्राम के पूर्व चेयरमैन रविंदर कटारिया,बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के पूर्व चेयरमैन जोखिम जोगेन्द्र कुमार माहेश्वरी,वेद सिंह ठाकरान,पूर्व पार्षद जसबीर ठाकरान,राहुल भारद्वाज एडवोकेट,जितेन्द्र कौशिक एडवोकेट,अशोक सैनी एडवोकेट,अटलवीर कटारिया,बलवान सिंह,बलबीर कंबोज,कवर लाल यादव,मेयर प्रजापति,विनोद भारद्वाज एडवोकेट,कुलदीप जाँघू ,सतीश गुर्जर,राम कुमार जाट,गोपाल प्रसाद,राजू चौहान,जसबीर प्रधान,मेजर एस एल प्रजापति,किसान आर्मी से मनिंदर सिंह मान, राजेश यादव बादशाहपुर।आज बस वही गाँव से ट्रैक्टरों में बैठकर किसान धरने पर पहुँचे।अमर सिंह, श्रीराम सरपंच,वज़ीर सिंह मोर तथा हनुमान सिंह भी धरने पर बैठे।

धरने पर 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हिमांशु, गौरव, ऋतिक, जय भी बैठे। धरने पर बैठने वालों में कृष्ण कुमार सैनी एडवोकेट,राजकुमार राठी,सतबीर सिंह संधु,डॉक्टर धर्मबीर राठी,मनोज शयोरीण,डॉक्टर सारिका वर्मा,जयप्रकाश रेहडू,राजवीर सिंह पंवार,अभय पूनिया, योगेश्वर दहिया,दलबीर सिंह मलिक,आर के देशवाल तथा सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

error: Content is protected !!