जिला कार्यालय भाजपा गुरुग्राम में आज जिला अध्यक्षा श्रीमती गार्गी कक्कड़ जी की अध्यक्षता में शीतला मंडल अध्यक्ष प्रियव्रत कटारिया जी के सानिध्य में शीतला मंडल पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई जिसमें महामंत्री धीरज कौशिक व शिवेश बबलू कटारिया को बनाया गया। उपाध्यक्ष में सतीश गौतम, अलका सचदेवा व गिरीश सिंगला को बनाया गया।

सचिव में अजय जैन, सुमित अरोड़ा, नीना जी व नरोत्तम वत्स को बनाया गया। कोषाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता को बनाया गया। मीडिया प्रभारी महिपाल सिंह सहारण को बनाया गया। आईटी सेल में लोकेश वशिष्ठ को नियुक्त किया गया है।

सभी पदाधिकारियों को तत प्रभाव से नियुक्तियों की जिम्मेदारी दे दी गई हैं। सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश व जिला भाजपा संगठन को धन्यवाद दिया एवं पूरी निष्ठा के साथ संगठन में मजबूती के साथ कार्य करने का वचन दिया है।

error: Content is protected !!