चरणसिंह की 118वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

भिवानी/मुकेश वत्स

देश के विकास का रास्ता खेत व खलिहानों से होकर गुजरता है, यह बात पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने बिल्कुल सही कही थी। आज के वक्त इस बात को सरकार को लागू करना चाहिए। यह बात चौधरी चरण सिंह की 118वीं जयंती पर किसान दिवस मनाते हुए युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल सिंह प्रधान ने कही। युवा कल्याण संगठन द्वारा स्थानीय फ्रेंडस कॉलोनी में चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनकी जयंती मनाई गई।

इस मौके पर संगठन के संरक्षक कमल सिंह प्रधान ने कहा कि आज किसान की सबसे दयनीय हालत है और केंद्र सरकार और राज्य सरकार इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। क्योंकि किसान खुशहाल होगा तो देश का हर वर्ग खुशहाल होगा तथा देश की आर्थिक हालत में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार चौधरी चरणसिंह को सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहती है तो तीनों कृषि कानूनों को रद्द करना चाहिए। इस मौके पर संगठन के उपप्रधान व नगर पार्षद बलवान सिंह ने कहा कि चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में एक खंडपीठ चौधरी चरणसिंह के नाम से होनी चाहिए।

error: Content is protected !!