दादरी नगर व्यापार मंडल ने भरी हुंकार, किसान आंदोलन 8 को भारत बंद को दिया समर्थन

8 को भारत बंद के समर्थन में दादरी नगर व्यापार मंडल ने कंधे से कंधा मिलाया किसान आंदोलन के समर्थन में।

चरखी दादरी जयवीर फोगाट

 रविवार को दादरी नगर व्यापार मण्डल की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें किसान आंदोलन को लेकर 8 दिसम्बर को किया जाने वाले भारत बंद में शामिल होने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

 इस अवसर पर रविन्द्र सिंह गुप्ता, डॉ. बी.एन. वर्मा, मनफूल शर्मा रावलधिया, महेश गुप्ता, रमेश लाम्बा, धर्मबीर सिंह, सतबीर गौड़, बजरंग लाल मित्तल आदि सभी ने किसान आंदोलन का समर्थन किया और भारत बंद में शामिल होने का सभी दुकानदार एवं व्यापारियों से आह्वान किया और कहा कि अगर भारत का किसान दुःखी है तो उसमें व्यापारियों का भी भारी नुकसान है क्योंकि किसान एवं व्यापारी एक दूसरे के पूरक है।

उन्होंने यह भी मांग की है कि भारत सरकार को जल्द से जल्द किसानों की जायज मांगों को मानकर आंदोलन को खत्म करवा देना चाहिए। दादरी नगर व्यापार मण्डल की सभी यूनिटे जिसमें अनाज मण्डी के प्रधान रामकुमार रिटोलिया, सब्जी मण्डी के प्रधान नितिन जांघू, काठ मण्डी के प्रधान राजकुमार शर्मा तथा हरियाणा व्यापार मण्डल के जिला प्रधान बलराम गुप्ता, फैडरेशन ऑफ आल इंडिया के जिला प्रधान जयभगवान शर्मा, आदि सभी ने भारत बंद का समर्थन किया है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!