केन्द्र सरकार  को एक बार फिर दूबारा विचार करें : पूर्व प्रधान सज्जन  सिंह सिंसाय वाला 

हांसी  ,30 नवंबर । मनमोहन शर्मा

अखिल भारतीय कालीरामण खाप ने कृषि कानूनों को लेकर आंदोलनरत किसानों का समर्थन किया है। खाप ने कहा है कि केंद्र सरकार को बिना किसी देरी के किसानों से बात करनी चाहिए और कृषि कानूनों में आवश्यक बदलाव को लेकर विचार करना चाहिए।

खाप के राष्ट्रीय महासचिव अजीत सिंह सिसाये, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सज्जन सिंह, संगठन सचिव सुबेसिंह आर्य, कोषाध्यक्ष कैप्टन सुबेसिंह आदि ने कहा कि खापें समाज का हिस्सा हैं। समाज के लिए बनी हैं। समाज हित में ही काम करती हैं। अनगिनत लोगों ने अपना जीवन समाज सेवा में लगाया हुआ है।  खापों ने किसान आंदोलन को समर्थन देने का निर्णय लिया है। खाप नेताओं ने कहा कि सरकार किसानों को उनका जायज हक दे। जब इतना विरोध हो रहा है तो सरकार को भी इन कृषि कानूनों पर पुनर्विचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसान व देश को बचाने के लिए काफी सुधार की संभावनाएं हैं। इसलिए कृषि कानूनों पर पुनर्विचार किया जाए। खाप पदाधिकारियों ने किसानों से शांति से आंदोलन चलाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। इसके बावजूद इनके खिलाफ कानून बनाया गया है। यह गलत है। किसान वर्ग के साथ ज्यादती नहीं होनी चाहिए

error: Content is protected !!