पुलिस ने की कड़ी पूछताछ। शोक संतप्त परिवार को दिलासा देने पहुंचे सामाजिक व राजनीतिक लोग।

पुनहाना, कृष्ण आर्य

पिपरौली में शुक्रवार देर रात चारों बहनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। गांव में हुए इस बड़े हादसे के बाद परिजनों को सांत्वना देने के लिए जहां दिनभर लोगों का ताता लगा रहा, वहीं मौजूदा विधायक मोहम्मद इलियास ,पूर्व विधायक रहीश खान, जजपा नेता इकबाल जैलदार सहित विभिन्न मौजूदा लोग पीड़ित परिवार के घर शोक प्रकट करने पहुंचे। वही पुनहाना पुलिस भी अभी मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस की माने तो महिला के स्वस्थ होने व उसके बयान देने का इंतजार किया जा रहा है।

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को गांव पिपरौली में एक ही परिवार की चार बहनों को उनकी सगी मां ने चाकू से गला काट कर उनकी हत्या कर दी तथा वही मां ने भी खुदकुशी करने का प्रयास किया। मामले में पिता की शिकायत के आधार पर उन्होंने पुलिस ने मां फरमीना के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया। हत्या की आरोपी मां फरमीना का नल्हड मेडिकल कॉलेज में गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। शुक्रवार देर रात चारों बहनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर पुनहाना पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए। जिसके बाद गांव पिपरौली के कब्रिस्तान में चारों बहनों के शवों को मिट्टी दे दी गई। चार बहनों की हुई हत्या के मामले में पुनहाना पुलिस भी बड़ी सावधानी से मामले की जांच कर रही है। पुनहाना पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए जहां शनिवार को एक बार फिर के परिजनों से पूरे मामले की विस्तार से जानकारी ली वहीं आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश की है। पुनहाना पुलिस मामले में हत्या के आरोपित मां फरमीना के बयान का इंतजार कर रही है।

वही पुन्हाना थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच कर रही की जा रही है। हत्या में आरोपी महिला के स्वस्थ होने के बाद बयान लिए जाएंगे तभी कोई कार्रवाई की जा सकेगी।

error: Content is protected !!