मरोडा कट के ऐलान पर बांटे लड्डू। 
उप मुख्यमंत्री का महिलाओं ने किया धन्यवाद 
चार महीने से गांवों में चल रहा था मेवात आरटीआई मंच का अभियान। 
उप मुख्यमंत्री की घोषणा पर महिलाओं ने मनाई खुशी। खिलाई मिठाइयां। 

भारत सारथी जुबैर खान

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के घोषणा के बाद सोमवार को गांव मरोडा में कट देने के लिए एक नवंबर से चली आ रही भूख हड़ताल समाप्त हो गई। आयरन लेडी श्रीमती सबीला जंग लंबे वक्त से भूख हड़ताल पर बैठी हुई थी। महिलाओं ने जूस पिला कर उनकी भूख हड़ताल तुड़वाई और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई। धरना में आखिरी दिन सबीला जंग ने संंबोधित करतेे हुए कहा कि मरोडा कट के अलावा हमारी मांग नूंह-अलवर हाइवे को फोरलेन करने की मांग पूरी हुई है। हमारे संघर्ष की बदौलत नगीना को उपमंडल बनाने की सौगात मिली है।

सबीला जंग ने कहा कि हमारे साथ मेवात आटीआई मंच व गालिब मौजी खान फाउंडेशन ने कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया है। समाज सुधारक राजूद्दीन जंग ने बताया कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे में मरोडा कट मिलने से होड़ल, पुन्हाना, पिनगवां, नगीना और तिजारा शहर के विकास को गति मिलेगी। हर साल नूंह अलवर हाइवे 250 मौतें होती है। हाइवे फोरलेन बनने के बाद बड़कली चौक व अन्य चौराहे जाम मुुुक्त हो जाएंगे। उपमंडल बनने के बाद नगीना में तहसील, दमकल केंद्र, नगरपालिका, विश्रामगृह, बस अड्डा, सीएचसी व अनाज मंडी की सुविधाएं मिलने हो लगेगी।

मेवात आरटीआई मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजूद्दीन जंग बताया कि मैंनेे दिल्ली-अलवर हाइवे को फोरलेन करने, नगीना को उपमंडल बनाने तथा अन्य मांगों के लिए दर्जनों बार धरने प्रदर्शन किये हैं। क्षेत्र की महिलाओं और मेेेेवात आरटीआई मंच ने उपमुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है।

error: Content is protected !!