– डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला समेत 37 वरिष्ठ नेताओं को बनाया जिलों में प्रभारी

23 नवम्बर, चंडीगढ़। आगामी 9 दिसंबर को जननायक जनता पार्टी के दूसरे स्थापना दिवस पर भिवानी में आयोजित जन अभार रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जेजेपी ने रैली को लेकर सभी 22 जिलों में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला समेत 37 वरिष्ठ नेताओं को जिला प्रभारी नियुक्त किया हैं।

पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि जींद में उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला और जेजेपी नेता भूपेंद्र मलिक की देखरेख में रैली की तैयारियां होंगी। वहीं सिरसा में खुद पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह जिला प्रभारी होंगे।

उन्होंने बताया कि भिवानी रैली को लेकर हिसार में राज्यमंत्री अनूप धानक, फतेहाबाद में विधायक जोगीराम सिहाग और पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय महासचिव पिरथी सिंह नंबरदार को जिला प्रभारी बनाए गए है। वहीं झज्जर में विधायक देवेंद्र सिंह बबली प्रभारी होंगे।

इसी तरह पानीपत में विधायक अमरजीत ढांडा और युवा नेता सुमित राणा, करनाल में विधायक एवं शुगरफैड के चेयरमैन रामकरण काला और युवा नेता देवेंद्र कादियान को प्रभारी नियुक्त किया है। कुरुक्षेत्र  जिले में विधायक ईश्वर सिंह और पूर्व जिला प्रधान रणदीप कौल प्रभारी होंगे।

निशान सिंह ने बताया कि कैथल में विधायक एवं खादी बोर्ड के चेयरमैन रामनिवास वाल्मिकी और बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रणधीर चीका, भिवानी व दादरी जिले में इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला और राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेन्द्र लितानी को जिला प्रभारी की कमान सौंपी है। 

उन्होंने बताया कि रोहतक में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़, महेंद्रगढ़ में पूर्व विधायक एवं हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन राजदीप फोगाट और जेजेपी नेता राव अभिमन्यु प्रभारी होंगे। वहीं नूंह में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर और पूर्व विधायक रामवीर पटोदी को प्रभारी बनाया हैं।

इसी तरह गुरुग्राम में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मोहसीन चौधरी और उपमुख्यमंत्री के विशेष सहायक एवं जेजेपी नेता महेश चौहान, रेवाड़ी जिले में पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतपाल सांगवान और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गंगा राम को प्रभारी बनाया गया हैं।

वहीं पलवल में पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद और पूर्व जिला प्रधान सूबे सिंह बोहरा, फरीदाबाद में पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव चौधरी हर्ष कुमार, सोनीपत में पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय महासचिव पूर्ण सिंह डाबड़ा और पूर्व विधायक रमेश खटक को प्रभारी नियुक्त किया हैं।

इनके अलावा भिवानी रैली को लेकर जिला अंबाला में राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा  और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य माया राम रोड़, पंचकुला में एससी सैल के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शेरवाल और पूर्व विधायक सत्येन्द्र राणा, यमुनानगर जिले में राष्ट्रीय महासचिव सुरजीत सिंह सौंढ़ा और प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह जिला प्रभारी होंगे।

error: Content is protected !!