महिला कांग्रेस ने एक दीया बरोदा जीत के नाम जलाया

भिवानी/मुकेश वत्स

 भिवानी जिले की महिला कांग्रेस ने दिवाली के त्यौहार पर एक दीया बरोदा उपचुनाव में पार्टी की जीत के नाम जलाया। इस बारे में जानकारी देते हुए महिला कांग्रेस की ग्रामीण जिला प्रधान प्रेमवती गोयत ने बताया कि महिला कांग्रेेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिवाली की सांझ पर एक दीया बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस की एतिहासिक जीत पर जलाया।

उन्होंने कहा कि बरोदा में कांग्रेस की जीत के बाद अब हरियाणा की राजनीति में बड़ा परिवर्तन आएगा। बरोदा की जनता में भाजपा की नीतियों क ो नक्कार दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि बरोदा जीत के साथ एक दीया जर्नलिस्ट क्लब की मुहिम को समर्थन देते हुए एक दीया शहीदों के नाम जलाया।

उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है और कांग्रेस पार्टी ने सदैव शहीदों को सम्मान देते हुए नमन किया है। पे्रमवती गोयत ने जानकारी दी कि महिला कांग्रेस जल्द ही एक अभियान चला कर भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी।

You May Have Missed

error: Content is protected !!