फायरिंग में दो युवक व कई पुलिस कर्मचारी घायल।

पुन्हाना, कृष्ण  आर्य

गौकशी की सूचना पर रेड मारने गई पुन्हाना पुलिस को राजपुर (कुहकबान) गांव में ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।  इस दौरान फायरिंग हुई। जिसमें गांव के दो युवकों के अलावा एक पुलिस कर्मचारी व दो मुखबिर घायल हो गये। दोनों युवकों के पैर में गोली लगी जिन्हें पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दाखिल कराया। दोनों ही  हालत को देखते हुये उन्हें नल्हड के मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। वहीं घायल पुलिस कर्मचारियों का इलाज पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है। इस दौरान पुलिस द्वारा मौके से तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।                           

 प्राप्त जानकारी के गुप्त सूचना पर पुन्हाना पुलिस गांव जाडोली मेंं  गोकशी रोकने गई थी जहां पर पुलिस ने गौमांस   अन्य सामान बरामद किया। इस दौरान पुलिस की एक टीम ने एक आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो राजपुर कूपमान पुल पर पुलिस व ग्रामीणों में झड़प हो गई इस दौरान हुई फायरिंग में जहां दो ग्रामीण युवकों इकराम व इखलास के पैर में गोली लगी। वही पुलिसकर्मी अजय वह पुलिस के मुखबिर अल्ली व राजू गुलालता भी गोली लगने के कारण घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार इकराम व इखलास  गौकशी के मामले में संलिप्त है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल दिखाई दिया। 

वही इस बारे में पुनहाना डीएसपी विवेक चौधरी ने बताया कि घटना में घायल पुलिसकर्मी व पुलिस मुखबिरों का इलाज चल रहा है। घटना में आरोपी लगभग 3 दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस दौरान आरोपी अत्ती, सलीम व फकरु नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!