उम्मेद गुरुग्राम के व प्रभुदयाल रेवाड़ी के प्रधान बने

गुरुग्राम। नेहरा खाप के जिला स्तरीय चुनावों में उम्मेद सिंह नेहरा को सर्वसम्मति से गुरुग्राम जिले का व प्रभुदयाल नेहरा को रेवाड़ी जिले का जिलाध्यक्ष बनाया गया। चुनाव प्रक्रिया में राष्ट्रीय नेहरा खाप द्वारा नियुक्त सतबीर सिंह नेहरा, दलबीर नेहरा, वरिष्ठ पत्रकार अमित नेहरा और उदयवीर नेहरा ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।

रविवार को आयोजित इस चुनाव में दोनों जिलों के नेहरा गौत्र के सैंकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। नवनिर्वाचित दोनों जिला प्रधानों को नेहरा खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदीश नेहरा ने बधाई दी। जगदीश नेहरा ने कहा कि नेहरा खाप लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखती है। इसी के चलते नेहरा खाप की जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के हर तीन साल बाद सर्वसम्मति से चुनाव कराए जाते हैं। इस कड़ी में अभी तक कैथल, रेवाड़ी और गुरुग्राम जिलों के जिलाध्यक्षों का सर्वसम्मति से चुनाव कराया जा चुका है। आगामी 31जनवरी तक हरियाणा के सभी जिलों में नेहरा खाप के जिलाध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी। इसके बाद हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।

पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा ने कहा है यह खुशी का विषय है कि नेहरा खाप ने राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक समरसता के लिए बेहतरीन कार्य किया है। नेहरा खाप सिर्फ नेहरा के लिए ही नहीं बल्कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। जगदीश नेहरा ने कहा कि हाल ही में नेहरा खाप ने पूरे देश में पौधारोपण का अभियान चलाया जिसके तहत हजारों फलदार पौधे रोपे गए।

इसके अलावा नेहरा खाप बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती रही है।
चुनाव प्रक्रिया में महेंद्र नेहरा, ईश्वर नेहरा, बलबीर नेहरा, भूप सिंह, कर्नल ओपी नेहरा, बलवान नेहरा, बलबीर नेहरा, कृष्ण नेहरा, धर्मपाल नेहरा, मामन नेहरा, सुभाष नेहरा, बिजेंद्र नेहरा, पवन नेहरा, मानसिंह नेहरा समेत नेहरा गौत्रीय सैंकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!