पुनहाना, कृष्ण आर्य

अपराध जांच शाखा पुन्हाना पुलिस ने 13 वर्ष पुराने हत्या के मामले मे आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

     अपराध जांच शाखा प्रभारी अजित नागर ने बताया कि 13 वर्ष पूर्व  उपमंडल के गांव नई में सूब्बी पुत्र नूर खान की हत्या गंगाराम निवासी गढ़ी बरबारी उत्तर प्रदेश ने कर दी थी। जिसके बाद से वह फरार था और अदालत द्वारा उसे उदघोषित अपराधी करार दे दिया गया था। प्रभारी अजित नागर ने बताया कि   गुप्त सूचना के आधार पर गंगाराम को गिरफ्तार के लिया गया। जिसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।                       

error: Content is protected !!